फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Meeting and Many Important decisions taken by cabinet

पंजाब: अब सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी दुकानें, बिना मास्क घर से निकले तो होगा चालान

Sun, 03 May 2020 10:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 May 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet Meeting and Many Important decisions taken by cabinet
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

प्रदेश की जनता की मांग के बाद पंजाब सरकार ने कर्फ्य में ढील का समय बदल दिया है। रविवार से सभी जिलों में अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। जबकि रेड और कंटेंनमेंट जोन में कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि अब बाहरी राज्यों की टेस्ट रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। बताया गया कि अब तक नांदेड़ से लौटे 292 पंजाबी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले पर कैबिनेट की मीटिंग में भी विचार किया गया और इस बात पर सहमति बनी कि लोगों के हितों को ध्यान में रखकर छूट का समय बदला जाए। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों की सहूलियत के मद्देनजर सुबह सात बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने का समय बदलते हुए नौ बजे से 1 बजे तक करने का एलान किया। कैप्टन ने मुख्य सचिव से कहा कि समय में तब्दीली संबंधी नोटिफिकेशन करने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि जरूरी वस्तुएं लेने के लिए यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बिना मास्क पहने बाहर निकलता है तो पुलिस उनका सख्ती से चालान करे। उन्होंने कहा कि राज्य में धारा 144 लागू होने के कारण इस संबंध में किसी तरह की ढील की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पंजाबियों को लाने और प्रवासियों को भेजने के उचित प्रबंध

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बाहरी राज्यों में फंसे पंजाबियों को वापस लाने और पंजाब में प्रवासी मजदूरों समेत फंसे अन्य लोगों को उनके घर भेजने के लिए सभी उचित प्रबंध करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मसले पर अन्य राज्यों के साथ तालमेल कायम करके काम कर रही है। वह केंद्र सरकार से भी विशेष ट्रेनें चलाने की अपील कर चुके हैं, जो अगले कुछ दिनों तक चलेंगी।

नांदेड़ से लौटे पंजाबियों में अब तक 292 कोरोना पॉजिटिव
बैठक में कहा गया कि बाहरी राज्यों के कोरोना के टेस्ट को राज्य में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब से लौटे पंजाब के श्रद्धालुओं में से अब तक 292 लोगों की कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सीएम ने बताया कि बाहरी राज्यों से लौट रहे सभी पंजाबियों को 21 दिन के अनिवार्य एकांतवास में रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही, राज्य में लौटने वाले पंजाबियों के अन्य राज्यों में हुए टेस्ट को ही आधार मान लेने की बजाय अपने स्तर पर टेस्ट करने की भी हिदायत स्वास्थ्य विभाग को दी।

 कैबिनेट की बैठक में लिए गए अन्य  फैसले-

  • 15 मई तक टेस्टिंग क्षमता रोजाना 6000 टेस्ट करने के निर्देश
  • जालंधर में टेस्ट सुविधा के लिए 1 करोड़ का अनुदान मंजूर
  • पैरोल पर भेजे कैदियों की अवधि और 16 हफ्ते बढ़ी
  • मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्सिंग से भर्ती को मिली मंजूरी
  • 4300 पूर्व सैनिकों को जीओजी के तौर पर नियुक्ति को हरी झंडी
  • बार्डर जिलों को टीचरों की तबादला अवधि घटाकर18 माह की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed