फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab budget today, may be 'Election' budget

पंजाब का ‘चुनावी’ बजट आज, कितना लोक लुभावन होगा, नजरें टिकीं

Tue, 15 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
punjab budget today, may be 'Election' budget
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala

कर्ज के बोझ से दबी पंजाब सरकार के लिए इस बार का बजट किसी चुनौती से कम नहीं है। वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा इस चुनावी साल में बजट के सहारे पर अपनी कार्यकुशलता का खाका जनता के सामने खींचेंगे, लेकिन पंजाब की आर्थिक हालत के मद्देनजर यह बजट कितना लोक लुभावन होगा, इस पर नजरें टिकी रहेंगी।

विज्ञापन


पंजाब सरकार के आर्थिक हालात किसी से छुपे नहीं हैं। ऐसे में बजट के जरिए सरकार क्या तस्वीर पेश करेगी, किसानों और युवाओं समेत हर वर्ग की नजर इस पर रहेगी। वित्त विभाग के अधिकारियों ने पूरी तरह से चुनावी बजट बनाने की तैयारी की है, लेकिन अब समय कम है। जो वादे सरकार पिछले कई साल में पूरे नहीं कर सकी, वे कुछ माह के कार्यकाल में कैसे पूरा करेगी यह सबसे बड़ी चुनौती है। अप्रैल से दिसंबर तक का समय बचा है।
विज्ञापन


दिसंबर के बाद से ही सरकार चुनावी मोड में आ जाएगी। कर्मचारियों से लेकर महिलाओं, उद्यमियों, युवाओं और किसानों की रीढ़ मजबूत करने के लिए यह समय नाकाफी है। कैग ने भी इस बात की नसीहत दी है कि सरकार कर्ज लेकर कर्ज उतारने की बजाए कर्ज घटाकर ब्याज का बोझ कम करने की तरफ ध्यान दे। बहरहाल चुनावी साल है लिहाजा इस बात का आश्वासन प्रदेश की जनता को दिया जा सकता है कि किसी नए कर से उन्हें बजट में रूबरू नहीं होना पड़ेगा। इस बार का बजट किसानों और युवाओं पर फोकस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed