फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget: Punjab govt will table budget on February 28

25 की बजाय 28 फरवरी को पेश होगा पंजाब का बजट, चार मार्च तक विधानसभा सत्र बढ़ा

Thu, 20 Feb 2020 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Feb 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Punjab Budget: Punjab govt will table budget on February 28
28 फरवरी को पेश होगा पंजाब बजट।

पंजाब विधानसभा के गुरुवार को शुरू हुए बजट सत्र की अवधि 28 फरवरी से बढ़ाकर 4 मार्च कर दी गई है। यह फैसला गुरुवार सुबह बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया। विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने इस बदलाव की जानकारी दी। नए कार्यक्रम के अनुसार, 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमश: महाशिवरात्रि, शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस शुरू होगी। 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आगे बहस शुरू होगी और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 26 फरवरी को कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) की 2018-19 की सिविल और कार्मिशयल दोनों रिपोर्ट पेश की जाएंगी और पंजाब सरकार के 2018-19 के लिए वित्तीय खाते और एप्रोप्रिएशन बिल पेश किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही 2019-20 के लिए ग्रांटों के लिए अनुपूरक मांगें सदन पटल पर रखी जाएंगी। 27 फरवरी को गैर सरकारी कामकाज का दिन रहेगा और 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा। 29 फरवरी और 1 मार्च को क्रमश: शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी और 3 मार्च को सुबह 10 बजे सत्र शुरू होगा, जिसमें बजट प्रस्ताव पर बहस शुरू होगी। बजट प्रस्ताव पर यह बहस 4 मार्च को संपन्न होगी और इसी दिन कई अहम बिल भी पेश किए जाएंगे और सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed