फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab budget: Dhindsa will present budget

पंजाब: चुनौतियों के बीच ढींढसा आज पेश करेंगे बजट

Wed, 18 Mar 2015 09:21 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
punjab budget: Dhindsa will present budget

पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के सामने वर्ष 2015-16 के बजट को लेकर कई चुनौतियां हैं। 2017 में प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव होना है। जाहिर है इससे पहले शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार की इस पारी का यह सेकेंड लास्ट बजट होगा। ढींढसा विधानसभा में बुधवार को बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन


उनके सामने जहां प्रदेश के वोटरों के साथ 2012 के चुनाव में गठबंधन की ओर से किए गए वादों की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती होगी, वहीं प्रदेश के सीमित वित्तीय साधनों में ही काम चलाने की जिम्मेदारी भी। हालांकि बजट में सेहत, शिक्षा, कृषि और उद्योग को प्राथमिकता देने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके अलावा आधारभूत ढांचा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों पर भी बजट में विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। 11वीं और 12वीं के छात्रों को मुफ्त टैब उपलब्ध करवाने का वादा इस बार भी सिरे चढ़ता दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि शिक्षा विभाग का ध्यान स्कूलों में कंप्यूटर लैब की मजबूती पर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, केंद्र से उम्मीद के मुताबिक आर्थिक सहायता न मिलने की वजह से बजट में जनता को कुछ खास रियायतें मिलने की संभावना न के बराबर है। फिर भी परमिंदर सिंह ढींढसा का जोर इस बात पर है कि वार्षिक योजना अधिक से अधिक लागू हो। ढींढसा के अनुसार साल 2015-16 के लिए उनकी कोशिश रहेगी कि वार्षिक योजना कम से कम 90 प्रतिशत लागू हो।


योजना के आकार के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यह 20 हजार 100 करोड़ रुपये थी। इस बार इसके 21 हजार करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। उनके अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान उनकी कोशिश अधिक राजस्व प्राप्ति की रहेगी। कहा कि उनकी ओर से हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित बजट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed