फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab BJP's 16-member election committee for upcoming election

चुनावों के लिए भाजपा ने तैयार की अपनी सेना, जानिए किसको क्या पद मिला?

Thu, 03 Nov 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab BJP's 16-member election committee for upcoming election
पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला - फोटो : File Photo
केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने बुधवार को पंजाब भाजपा की 16 सदस्यीय राज्य चुनाव कमेटी की घोषणा की। इस कमेटी में विजय सांपला के अलावा दिनेश कुमार को पंजाब का संयोजक महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


जबकि अविनाश राय खन्ना (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), तरुण चुघ (राष्ट्रीय सचिव), कमल शर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और पंजाब के पूर्व अध्यक्ष), ब्रिजलाल रिनवा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), मनोरंजन कालिया (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री), प्रो. राजिंदर भंडारी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), अश्विनी शर्मा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), भगत चुन्नी लाल (विधायक दल के नेता व कैबिनेट मंत्री), हरजीत सिंह ग्रेवाल (उपाध्यक्ष पंजाब), मनजीत सिंह राय (महासचिव पंजाब), केवल कुमार (महासचिव पंजाब), जीवन गुप्ता (महासचिव पंजाब) और विनीत जोशी (सचिव पंजाब) को भी कमेटी में जगह दी गई है।
विज्ञापन

इनको भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Punjab BJP's 16-member election committee for upcoming election
विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
जनार्दन शर्मा मीडिया सेल के कनवीनर
सांपला ने अमृतसर के जनार्दन शर्मा को पंजाब भाजपा के मीडिया सेल का कनवीनर नियुक्त किया है। इसके अलावा मीडिया सेल के 5 सहायक कनवीनर भी नियुक्त किए गए। विक्रांत शर्मा (जालंधर), भगत मनोहर लाल (जालंधर), रविंदर कपलिश (लुधियाना), राजेश गर्ग (पटियाला) और सुभाष गुप्ता (अबोहर) को सहायक कनवीकर बनाया गया है। जनार्दन शर्मा इससे पहले पंजाब भाजपा के मीडिया सेल के सहायक कनवीनर और अमृतसर मीडिया सेल के जिला इंचार्ज रह चुके हैं। उन्होंने अरुण जेटली के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दिनेश सरपाल हैवी इंडस्ट्रीज सेल के कनवीनर
सांपला ने पंजाब भाजपा के हैवी इंडस्ट्रीज सेल के कनवीनर के तौर पर लुधियाना के दिनेश सरपाल को नियुक्त किए जाने की घोषणा की। सरपाल इससे पहले भाजपा के ट्रेड एंड इंडस्ट्री सेल के कनवीनर, सहायक कनवीनर और ट्रेडर सेल के कनवीनर रह चुके हैं। हौजरी इंडस्ट्री में दिनेश सरपाल एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed