फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP Changes Postphoned due to Harayan Elections

चुनाव न आते तो इन भाजपाइयों का जाना तय था

Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP Changes Postphoned due to Harayan Elections
पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह की नियुक्ति ने राहत दी, तो अब हरियाणा विधानसभा चुनाव, पंजाब के मौजूदा भाजपाई मंत्रियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन


पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा के मंत्रियों का संभावित फेरबदल हरियाणा चुनाव की वजह से फिलहाल ठंडे बस्ते में ही प्रतीत हो रहा है। पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार की अभी इस बारे में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ कोई चर्चा फिलहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन


अमर उजाला’ से फोन पर हुई बातचीत में शांता कुमार ने कहा कि अभी बदलाव से संबंधित कोई बात नहीं है। ऐसे हालत में संभावना यह है कि बदलाव से संबंधित कोई भी फैसला हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद ही लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह की नियुक्ति ने भी लटकाया मामला

Punjab BJP Changes Postphoned due to Harayan Elections

ध्यान रहे कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान अकाली-भाजपा गठबंधन का प्रदर्शन असंतोषजनक रहने के बाद गठित समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बदलाव से संबंधित निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में नए अध्यक्ष के रूप में अमित शाह की नियुक्ति के बाद मामला टल गया है।

फिर बात चली कि अमित शाह की टीम के पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। टीम का गठन होते-होते हरियाणा विधानसभा चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गईं और मामला फिर लटक गया।

दो मंत्रियों को बदला जाना था

Punjab BJP Changes Postphoned due to Harayan Elections

बता दें कि समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब की गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा के चार मंत्रियों में से दो को बदलने का फैसला हो गया था।

पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और प्रदेश विधायक दल के पूर्व नेता मनोरंजन कालिया को नए मंत्रियों रूप में कैबिनेट में शामिल करने पर सहमति भी बन गई थी। इस बीच राजनाथ सिंह के इस्तीफे के बाद अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और मामला लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed