फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, bernala, protest

बिजली बोर्ड की टीम को एसडीओ सहित बंदी बनाया

Fri, 08 Aug 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, बरनाला
अमर उजाला, बरनाला Updated Fri, 08 Aug 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
punjab, bernala, protest
पावरकाम धनौला सब डिवीजन के एसडीओ भोला सिंह डिवीजन-1 एवं चेकिंग एसडीओ विजय सिंह डिवीजन-2 ने अपनी टीम सहित बरनाला जिले के गांव छन्ना में बिजली चोरी पकड़ने के लिए औचक छापामारी की।
विज्ञापन


इस दौरान एक किसान नेता के घर की कुंडी पकड़े जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। गांव के लोगों ने दोनों एसडीओ सहित पावरकाम की टीम को बंदी बना लिया। थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने थाना प्रभारी राजेश छिब्बर के नेतृत्व में दखल देकर एक घंटे बाद उनको लोगों के चंगुल से छुड़वाया।
विज्ञापन


पावरकाम के एसडीओ भोला सिंह व विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने एक किसान नेता को बिजली चोरी करते पकड़ लिया था। उसने अपने साथियों व लोगों को इकट्ठा कर उनसे दुर्व्यवहार किया, उनको बंदी बनाकर ड्यूटी में बाधा डाली। उन्होंने कहा कि उनको बंदी बनाने वाले उस किसान व किसान नेता के साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत गांव छन्ना में सात घरों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनमें एक किसान नेता का घर भी था।

उधर थाना प्रभारी राजेश छिबर ने कहा कि जांच के बाद पावरकाम की टीम को बंदी बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed