फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab bandh effect Around 15 trains including Shatabdi Vande Bharat Express canceled from Chandigarh

Punjab Bandh: वाहनों के साथ ट्रेनों के भी थमे पहिए, चंडीगढ़ से शताब्दी, वंदे भारत सहित 15 ट्रेनें रद्द

Mon, 30 Dec 2024 05:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2024 05:20 PM IST
सार

पंजाब बंद का व्यापक असर रहा। सड़क यातायात के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। चंडीगढ़ से चलने वाली करीब 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों का खासी परेशानी हुई है। 

विज्ञापन
punjab bandh effect Around 15 trains including Shatabdi Vande Bharat Express canceled from Chandigarh
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसानों की मांगों के समर्थन में किसानों ने सोमवार को पंजाब बंद की घोषणा की थी। इसके चलते पंजाब, दिल्ली, हिमाचल की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। सड़क यातायात के साथ रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली शताब्दी, वंदे भारत एक्सप्रेस, चंडीगढ़-अमृतसर, एकता एक्सप्रेस, चंडीगढ़-राम नगर, कालका दिल्ली एक्सप्रेस सहित करीब 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इस वजह से सुबह से ही चंडीगढ़ से रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम 5 बजे के बाद चंडीगढ़ स्टेशन से रेल सेवाएं बहाल की गई।
विज्ञापन


आठ से 10 घंटा करना पड़ा इंतजार 
मुंबई निवासी विनायक, राजू, दिनेश ने बताया कि सुबह 11 बजे से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस के इंतजार में खड़े हैं। यहां आकर पता चला कि किसान आंदोलन के चलते ट्रेन रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची है। रात आठ बजे चंडीगढ़ से ट्रेन चलेगी। अब नौ घंटे ट्रेन के इंतजार में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरना पड़ेगा। आरती ने बताया कि दिल्ली जाना था। सुबह दस बजे से रेलवे स्टेशन खड़ी हूं। पूछताछ कार्यालय से पता चला है कि शाम छह बजे के बाद वह ट्रेनों के संचालन के बारे में बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed