{"_id":"603d18ff43a5e25c4e107a53","slug":"punjab-assembly-pay-tribute-to-farmers-who-lost-their-lives-during-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को पंजाब विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को पंजाब विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि
Tue, 02 Mar 2021 01:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में जान गंवाने वाले किसानों को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को पंजाब विधानसभा में तीन कृषि कानूनों को खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धाजंलि दी गई। इनके अलावा राज्य में कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन ने पिछले विधानसभा सत्र से अब तक की दिवंगत शख्सियतों, स्वतंत्रता सेनानियों और राजनैतिक शख्सियतों को भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सदन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, पूर्व मंत्री महिंदर सिंह गिल, मेजर सिंह उबोके, बाल मुकंद शर्मा, सतपाल गोसाईं और सतवंत कौर संधू, साझे पंजाब की पूर्व डिप्टी मंत्री चंद्रावती और पूर्व विधायक ब्रिज लाल गोयल को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर, भजन गायक नरिंदर चंचल और पत्रकार सतबीर सिंह दरदी को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
साथ ही, शहीद नायब सूबेदार परविंदर सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों अजीत सिंह, जत्थेदार गोहल सिंह तुड़, बलवंत सिंह और हरबंस सिंह को भी याद किया गया। मानसा से विधायक नाजर सिंह मानशाहिया की आग्रह पर नामी रंगकर्मी मोहन मिड्ढा और प्रसिद्ध लेखक दर्शन दरवेश का नाम भी श्रद्धांजलियों वाली सूची में शामिल किया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सदन ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन