फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly elections, discount on food and serve

पंजाब चुनाव: वोट डालो और खाने पर 25 प्रतिशत छूट पाओ

Wed, 25 Jan 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 25 Jan 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab assembly elections, discount on food and serve
- फोटो : Demo Pic
विधानसभा चुनाव में युवाओं को वोट डालने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से जालंधर के होटलों में पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों को खाने-पीने की चीजों पर 25 प्रतिशत की फ्लैट छूट मिलेगी।
विज्ञापन


जालंधर की होटल एसोसिएशन द्वारा जिला चुनाव अधिकारी कमल किशोर यादव, डिप्टी कमिश्नर कर और आबकारी बीके विरदी के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा बैठक के दौरान इस संबंधी निर्णय लिया गया। विरदी ने बताया कि यह छूट जालंधर शहर के बड़े होटल रेडीसन, प्रेसीडेंट, रमाडा, एंबसेडर, कंट्री इन, प्लाजा, हवेली और इंपीरियल में मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करने वाले युवा वोटरों को यह छूट 4-5 फरवरी को मिलेगी, जिसके लिए उनको अपने वोटर कार्ड और अपनी अंगुली पर लगा स्याही का निशान दिखाना होगा। जिले में युवा वोटरों को उत्साहित करने के लिए पहले ही मोबाइल एसोसिशन, कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन द्वारा भी युवा वोटरों को सामान की खरीद पर छूट देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed