{"_id":"58c442bb4f1c1bdf18dc4ac5","slug":"punjab-assembly-elections-2017-captain-amarinder-singh-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के दिन 'कैप्टन' को मिली सीएम की कुर्सी, इससे बेहतर तोहफा क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन के दिन 'कैप्टन' को मिली सीएम की कुर्सी, इससे बेहतर तोहफा क्या?
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशी का था। कैप्टन इस दिन 75 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर ही विस चुनाव का नतीजा आया। इस खुशी को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बखूबी सेलिब्रेट भी किया।
पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कैप्टन अमरिंदर का सत्ता पर काबिज होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले साल 2002 से 2007 के दौरान भी वे पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
शनिवार सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर जश्न मनाने की शुरुआत कर दी। पंजाब कांग्रेस भवन के दफ्तर के सामने गर्वनमेंट कॉलेज के स्टूडेंट्स भी सड़क पारकर सामने आ गए और होली के रंग में रंगते हुए ढोल नगाड़ों के साथ पंजाब में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कैप्टन अमरिंदर के निवास पर सुबह से ही जीत और जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर बाद तक लगातार उनके निवास पर कैप्टन से मिलने वालों की संख्या बढ़ती गई।
समर्थकों ने केक काटने के अलावा उन्हें मिठाई और बुके देकर जीत और जन्म दिन की एक साथ बधाई दी। दोपहर बाद कैप्टन अपने नाती निर्वाण सिंह और उनकी पत्नी के साथ पटियाला के लिए रवाना हो गए।
जीत का श्रेय पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं को
कैप्टन ने चुनाव में जीत का श्रेय पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने कहा कि वे कैबिनेट के गठन की सिफारिश लेकर जल्द राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। हालांकि, पंजाब के उप-मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष ही इसका फैसला करेंगे।
राज्यपाल ने दी बधाई
पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत और उनके जन्मदिन की बधाई दी है।