{"_id":"57cfa23f4f1c1b3639317b03","slug":"punjab-assembly-election-voter-card-voter-list-election-commision-punjab-press-confrence-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में विधानसभा चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान, बनें वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में विधानसभा चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान, बनें वोटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब में विधानसभा चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान हो गया है।
चुनाव फरवरी के आरंभ में होने की संभावना है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) वीके सिंह ने मंगलवार को बताया कि अगले साल दो जनवरी को संशोधित मतदाता सूची की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
उसके बाद वह किसी भी समय चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। सिंह ने कहा कि पिछली बार जनवरी के अंत में चुनाव हुए थे और इस बार जनवरी अंत या फरवरी में चुनाव होने की संभावना है। चुनाव की तिथियां केंद्रीय निर्वाचन आयोग को घोषित करनी है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सितंबर के तीसरे सप्ताह में पंजाब के दौरे पर आएंगे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीईओ ने कहा कि सात सितंबर से पंजाब भर में मतदाता सूचियों के संशोधन का काम शुरू हो जाएगा। जिन लोगों के मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हैं या उनके नामों में कोई गलती या किसी अन्य वोटर के नाम पर आपत्ति है तो वह अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने पंजाब के युवाओं से खासकर अपील की कि एक जनवरी 2017 को 18 साल की उम्र पार करने वाले युवा भी अपना नाम वोटर सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

सात अक्तूबर तक होगा मतदाता सूची में संशोधन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा के इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
मतदाता सूची के संशोधन का काम सात अक्तूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रह जाए। 10 और 24 सितंबर को पंजाब के ग्राम सभा, वार्ड, चुनाव बूथ, डीईओ, ईआरओ, बीएलओ कार्यालयों में मतदाता सूची रखी जाएगी।
मतदाता इन सूचियों में अपना नाम जांच कर सकते हैं। 11 और 24 सितंबर को इन स्थानों पर पोलिंग स्टाफ बैठेगा। वहां मतदाता अपना विवरण संशोधित करवा पाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी मंजीत नारंग भी मौजूद रहे।
गुरदास मान और अभिनव बिंद्रा होंगे आइकन
चंडीगढ़। जाने-माने गायक गुरदास मान और ओलंपियन अभिनव बिंद्रा विस चुनाव से पहले लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। चुनाव आयोग उन्हें अपना आइकन बनाने जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारीवीके सिंह ने बताया कि दोनों शख्सियतों के नामों की अनुशंसा चुनाव आयोग से की गई है। गुरदास मान और अभिनव ने चुनाव आयोग के कार्यक्रमों में योगदान देने की हामी भरी है।