फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election Results 2022 Decision Of The Fate Of These Candidates Including Amarinder Singh In Patiala Today

Punjab Election Results 2022: पटियाला में अमरिंदर सिंह समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी, कई चेहरे पहली बार मैदान में

Thu, 10 Mar 2022 08:16 AM IST
ajay kumar रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पटियाला)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पटियाला) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 08:16 AM IST
सार

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के परिणाम गुरुवार को आएंगे। कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा कि जनता ने किसको अपना नेता चुना है। पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत तमाम नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।  

विज्ञापन
Punjab Election Results 2022 Decision Of The Fate Of These Candidates Including Amarinder Singh In Patiala Today
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में मतगणना शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में पटियाला जिले के 102 प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। गुरुवार दोपहर तक साफ हो जाएगा कि जनता ने अपना विधायक किसको चुना। मगर सभी की नजरें पटियाला शहर सीट के नतीजे पर टिकीं हैं। जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मैदान में हैं। इस बार चुनावी समीकरण बदले होने कारण लोगों की दिलचस्पी कैप्टन की सीट को लेकर ज्यादा बढ़ गई है। इस बार वह कांग्रेस से नहीं, बल्कि अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) से मैदान में उतरे हैं। इस बार अमरिंदर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया।

विज्ञापन


उधर, पटियाला देहात सीट को लेकर भी इस बार लोगों में काफी उत्सकुता है। इस सीट से जहां एक तरफ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा के बेटे मोहित महिंदरा ने पहली बार चुनाव लड़ा तो वहीं पीएलसी से मेयर संजीव शर्मा बिट्टू, आप से डॉ. बलवीर सिंह और अकाली दल से जसपाल सिंह बिट्टू मैदान में हैं। सभी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


नाभा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का सियासी भविष्य भी नतीजों पर टिका है। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार बनने और मंत्री पद छिन जाने के बाद माना जा रहा था कि शायद उन्हें इस बार कांग्रेस की टिकट भी नहीं मिलेगी। हालांकि बाद में उन्हें टिकट मिल गई, लेकिन नाभा हलके के लोगों के रोष का सामना भी धर्मसोत को चुनावी रैलियों के दौरान करना पड़ा। अकाली दल के कबीर दास और आप के गुरदेव सिंह मान उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी तरह से कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चाहल के बेटे विक्रम इंद्र सिंह चाहल सन्नौर हलके से पीएलसी की टिकट पर चुनाव लड़े। खुद कैप्टन उनके हक में चुनावी रैली करने पहुंचे। पिता भरतइंद्र सिंह चाहल भी हलके में काफी सक्रिय रहे। जीत-हार से इनका भी सियासी कद तय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पूर्व मेयर के अलावा मौजूदा मेयर के भाग्य का होगा फैसला
यह पहला मौका होगा जब पटियाला जिले से दो पूर्व मेयर के अलावा मौजूदा मेयर भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें पटियाला शहर सीट से कैप्टन के खिलाफ किसी समय में उनके नजदीकी रहे पूर्व मेयर विष्णु शर्मा ने कांग्रेस की टिकट पर ताल ठोकी। पटियाला शहर से ही कैप्टन को एक अन्य पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली भी टक्कर दे रहे हैं। कोहली आम आदमी पार्टी की टिकट पर लड़े। अकाली दल से टिकट न मिलने पर कोहली ने आप ज्वाइन कर ली थी। इसी तरह मौजूदा मेयर संजीव शर्मा बिट्टू पटियाला देहात से पीएलसी की टिकट पर उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed