फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly election results 2022 Punjab CM Charanjit Singh Channi lost the election

Punjab Election Results 2022: चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हारे, आप ने दी बड़ी शिकस्त, कांग्रेस का ये दांव भी धराशयी

Thu, 10 Mar 2022 02:32 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी में हर कोई उड़ गया है। दिग्गजों की करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की लहर ने सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। 

विज्ञापन
Punjab assembly election results 2022 Punjab CM Charanjit Singh Channi lost the election
प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Twitter@Amit Malviya

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी ने दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाया था। उन्हें दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने उन्हें करारी मात दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने चन्नी को अपना मुख्यमंत्री बनाया था। पार्टी ने इन्हें आम आदमी व दलित चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया था। मगर पार्टी का यह दांव भी फेल हो गया। 
विज्ञापन


श्री चमकौर साहिब चन्नी हारे
रोपड़ जिले आरक्षित सीट श्री चमकौर साहिब भी चर्चा में है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ के अलावा यहां से भी चुनाव लड़ा। खास बात यह है कि चन्नी इस सीट से तीन विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। मगर इस बार उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भदौड़ में भी आप भारी
बरनाला की आरक्षित सीट भदौड़ पर सभी की नजरें थीं क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़े मगर जीत नहीं सके। आम आदमी पार्टी ने उनके सामने लाभ सिंह को उतारा। साधारण परिवार से आने वाले लाभ सिंह ने चन्नी को यहां से चुनाव हराया है।  शिरोमणि अकाली दल ने एडवोकेट सतनाम सिंह राही व लोक इंसाफ पार्टी ने धर्म सिंह फौजी को चुनाव में उतारा था। भदौड़ में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed