फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab assembly election, punjab aap, punjab aap candidates, punjab politics, punjab

विस चुनावः 'आप' उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द, 23 हल्के, 500 नाम

Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
punjab assembly election, punjab aap, punjab aap candidates, punjab politics, punjab
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जल्दी जारी कर सकती है। 23 हलकों के लिए 500 नामों पर चर्चा चल रही है। इनमें से 130 नाम शॉटलिस्ट कर पीएसी को भेजे गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल के लौटने के बाद कभी भी एलान संभव है। आप सबसे पहले अपने उम्मीदवार घोषित करने वाली पार्टी हो जाएगी। पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल की अगुवाई वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मंजूरी के बाद इनकी घोषणा की जाएगी। पीएसी में पंजाब के दोनों सांसद प्रो. साधू सिंह और भगवंत मान भी हैं। केजरीवाल फिलहाल विपसना शिविर में हिस्सा लेने गए हैं। उनके लौटने के बाद आप की पहली लिस्ट का एलान संभव है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पंजाब की कैंपेन कमेटी की बैठक शनिवार को चंडीगढ़ में हुई।
विज्ञापन


16 मेंबरी कमेटी ने 23 सीटों के लिए पांच सौ नामों पर चर्चा की। यह सभी नाम आप वॉलंटियर्स की सिफारिश पर पहुंचे थे। कैंपेन कमेटी ने अपने हिसाब से नाम शॉर्ट लिस्ट करके पांच मेंबरी स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिए। रविवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी इस मुद्दे को लेकर हुई। इसमें पंजाब प्रभारी संजय सिंह, सांसद प्रो. साधू सिंह व भगवंत मान, सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और संगठन निर्माण सचिव दुर्गेश पाठक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर गहन चिंतन हुआ। उम्मीदवारों की छवि पर खासतौर पर मंथन किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी ने इनमें से 130 नाम शॉर्ट-लिस्ट करके पीएसी को भेज दिए हैं। इनमें हर हलके से 5-7 नाम हैं। पीएसी अब 23 नामों पर आखिरी मंजूरी देगी। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। अभी तक कांग्रेस, शिअद और भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस ने पहले दावा किया था कि इस बार उम्मीदवारों का एलान जल्द होगा, लेकिन अभी तक कांग्रेस में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed