{"_id":"620a4ef3a3417f626c61c573","slug":"punjab-assembly-election-2022-manjinder-singh-sirsa-did-road-show-in-amloh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: अमलोह में मनजिंदर सिंह सिरसा का रोड शो, कहा- भाजपा का पंजाब को बदलने का सपना, नशा और बेरोजगारी को भगाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: अमलोह में मनजिंदर सिंह सिरसा का रोड शो, कहा- भाजपा का पंजाब को बदलने का सपना, नशा और बेरोजगारी को भगाना है
Mon, 14 Feb 2022 06:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह/ फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह/ फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:24 PM IST
सार
अमलोह में भाजपा प्रत्याशी कंवरवीर टोहड़ा के समर्थन में मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को रोड शो किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का पंजाब को बदलने का सपना है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का दिल है। प्रधानमंत्री पंजाब को खुशहाल देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा का रोड शो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा हलका अमलोह से भाजपा के उम्मीदवार कंवरवीर सिंह टोहड़ा के हक में चुनाव प्रचार किया और उन्होंने एक रोड शो निकाल टोहड़ा के हक में वोट मांगे। सिरसा ने कहा कि कंवरवीर सिंह टोहड़ा जत्थेदार टोहड़ा के विरसे को संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा की बहुत बड़ी कुर्बानी है जो उन्होंने पंथ की सेवा की उसको पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने ईमानदारी की जो मिसाल कायम की, वह हम भूल नहीं सकते।
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कंवरवीर सिंह टोहड़ा भी जत्थेदार टोहड़ा की विरासत को संभाल कर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब को बदलने का एक सपना लिया है कि और निश्चय किया है कि यहां से चिट्टे को बाहर निकालना है, बेरोजगारी को भगाना है और चार लाख कर्ज जो पंजाब के सिर चढ़ा है, वह उतारना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस मिट्टी पर इसके किसानों का कर्ज उतारना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब की ईश्वर जैसे पूजा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब पर बार-बारी दो पार्टियां राज करती रही हैं और इस बार लोगों को भाजपा पर विश्वास कर भाजपा और सहयोगी पार्टियों को वोट डालनी चाहिए। पंजाब में डबल इंजन की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब को खुशहाल देखना चाहते हैं और उन्होंने कहा है कि पंजाब देश का दिल है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार अमलोह से कंवरवीर सिह टोहड़ा ही विधायक चुने जाएंगे।
विज्ञापन