फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab assembly election 2017, rahul gandhi rally at punjab, amrinder singh cm candidate

सस्पेंस खत्म: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, घोषित किया पंजाब का सीएम उम्मीदवार

Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly election 2017, rahul gandhi rally at punjab, amrinder singh cm candidate
विधानसभा चुनाव प्रचार के चलते राहुल गांधी ने आज पंजाब के मजीठा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा ऐलान किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया। रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद हैं। रैली में बादल पिता-पुत्र सहित अरविंद केजरीवाल निशाने पर रहे।

राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे, लेकिन वे अकेले नहीं होंगे। उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है और सभी मिलकर पंजाब को विकास की ओर ले जाएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में बादल के राज से लोगों को मुक्ति दिलाएंगे। पंजाब में अन्याय और अत्याचार का शासन खत्म होगा। राहुल ने पंजाब में ड्रग्स के मामले को उठाते हुए बादल सरकार पर हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनने पर नशे का खात्मा करेंगे

punjab assembly election 2017, rahul gandhi rally at punjab, amrinder singh cm candidate
पंजाब के मजीठा में राहुल गांधी की रैली
राहुल ने कहा कि सरकार बनने पर वे पंजाब में नशे का काला कारोबार खत्म करेंगे। प्रदेश की 70 प्रतिशत जनता नशे की आदी है। ये सब बादल पिता और पुत्र का किया धरा है। अब उन्हें अपने इस किए की सजा भुगतनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में बादलों की बसें दौड़ती हैं, कांग्रेस सबसे पहले उन्हें बंद कराएगी।

राहुल गांधी ने शिअद-भाजपा सरकार को दुष्ट लोगों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार माफियाओं की सरकार रही। ऐसा कोई काम नहीं जिसमें इसने माफियागिरी न की हो।

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप ने दिल्ली में क्या किया, जो पंजाब में मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं वो। आप का पंजाब में सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सिर्फ बोलते हैं। उन्होंने देश की जनता से जो वादे किए वो वादे ही रह गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed