फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at jalandhar

कांग्रेस डूबती नाव है, क्या पंजाब की जनता उसमें चढ़ेगी: पीएम मोदी

Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at jalandhar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के जालंधर में विशाल रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस और आप पर खुलकर हमला बोला। मोदी की रैली यहां स्थित पीएपी ग्राउंड में हुई। उनके साथ पार्टी के पंजाब प्रधान विजय सांपला, सीएम प्रकाश सिंह बादल और नरेंद्र तोमर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तलवार देकर और पगड़ी पहना कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


रैली एक बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन किन्हीं वजहों से देरी हो गई। रैली के लिए जालंधर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद ये उनकी पहली रैली थी। इस रैली से भाजपा-अकाली दल गठबंधन के चुनाव अभियान को नया उत्साह मिलने की उम्मीद है। इसलिए रैली को लेकर भाजपा नेता काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


वहीं, रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है। शूरवीरों की धरती है, गुरुओं और संतों की धरती है। ये त्याग और बलिदान की धरती है। यहां का किसान पसीना बहाकर के देश का पेट भरता है। यहां का जवान अपना खून बहाकर भारत मां की रक्षा करता है। प्रदेश बहुत हैं, लेकिन पंजाब प्रदेश से कहीं ज्यादा। यहां की आन बान शान देश का माथा ऊंचा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पंजाब के नौजवानों को बदनाम किया जा रहा है

punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at jalandhar
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
पंजाब की धरती देने वालों की धरती है। जब जब देश को जरूरत पड़ी, पंजाब बराबर खड़ा रहा। पंजाब का गेंहू देश भर में मशहूर है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पंजाब की आन बान शान पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के युवकों को बदनाम किया जा रहा है। उनके लिए ऐसे-ऐसे शब्द प्रयोग किए जा रहे, जो सुने नहीं जाते। देश दुनिया में पंजाब के नौजवानों की छवि खराब कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों को वो सजा दीजिए कि कोई पंजाब की तरफ उंगली उठाने की हिम्मत न करे। हिन्दुस्तान ने आतंकवाद का दौर देखा है, लेकिन आज तक किसी ने पंजाब पर उंगली नहीं उठाई। युवाओं के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले पाप कर रहे हैं और यह पाप करने वालों को सबक सिखाने के लिए ही चुनाव हो रहे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है, ठीक वैसे जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है। कांग्रेस पंजाब का माहौल खराब रही है, लेकिन पंजाब की जनता बहुत समझदार है और इसलिए वह इस बार भी बादल को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है। मुझे विश्वास है कि भाजपा अकाली इस बार भी चुनाव जीतेंगे और जनता इस जीत में भागीदार बनेगी।

कांग्रेस डूब चुकी नाव के बराबर है

punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at jalandhar
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को बचाने के लिए गंदी राजनीति कर रही है। जो नाम डूब चुकी है और जिस नाव में कुछ बचा नहीं, क्या पंजाब के लोग ऐसी नाव में सवार होना चाहेंगे। नहीं, ऐसी नाव पंजाब को पार नहीं लगा सकती। कांग्रेस का कोई धर्म ईमान नहीं है। वह सत्ता के ​लिए किसी से भी हाथ मिला लेती है। कांग्रेस अब बीती बात हो चुकी है, उसके बस का कुछ नहीं रहा।

मोदी ने कहा कि आज पंजाब जहां खड़ा है, वह बादल की मेहनत का परिणाम है। इसे आगे भी बादल ही पहुंचाएंगे। बादल साहब को देखिए, न दिल बदला और न दल बदला। बल्कि खुद को पंजाब को समर्पित कर दिया। मैं बादल साहब की सराहना करता हूं। वे दिल दिमाग से किसानों के लिए समर्पित हैं। पंजाब के विकास के लिए सोचते हैं, कुछ कर गुजरने की सोच रखते हैं।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को रोका है, बेईमानी को रोका है। तभी यूरिया की चोरी बंद हो गई और किसानों को फायदा हुआ। अगर राजनीति करनी है तो विकास की करो। विनाश की राजनीति करके क्या मिलेगा। मोदी ने कहा कि क्या पंजाब के किसान को पानी नहीं मिलना चाहिए? मिलना चाहिए और इसके लिए ​सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान से हम लाएंगे और पंजाब की धरती को वो पानी देंगे।

कांग्रेस झूठे वायदे करती है, हमने ओआरओपी दिया

punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at jalandhar
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदे करती है। ओआरओपी का वायदा हमने पूरा किया और आगे भी करते रहेंगे। मैं देश के फौजियों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमपर भरोसा जताया। दुश्मनों को उन्हीं की जुबान में जवाब देने में सहयोग किया।

मोदी ने कहा कि पंजाब इस बार फिर इतिहास रचेगा। पिछली सभी मान्यताओं को तोड़ देगा और तीसरी बार अकाली भाजपा सरकार बनाकर सहयोग करेगा। बादल साहब को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएगा।

मोदी ने कहा कि हम पंजाब से भी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। यह युवाओं के साथ खिलवाड़ करता है। गरीबों का ईमान छीन लेता है, लेकिन इसे मैंने जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया है। देश के भविष्य का निर्माण करने का प्रण लेकर निकला हूं।

नोटबंदी पर भी खुलकर बोले प्रधानमंत्री मोदी

punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at jalandhar
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
मोदी ने कहा कि अब तक खबर आती थी कि कितना गया? नोटबंदी के बाद खबर आती है कि कितना आया। कांग्रेस के मंत्री काला धन दबाए बैठे थे, हमने सभी को सबक सिखा दिया। कांग्रेस तो लूटने वालों की पार्टी है। मैं जानता हूं कि तीन महीनों में मुझ पर क्या-क्या जुल्म हुए, लेकिन मैं अड़ा हूं और अड़ा रहूंगा, हिम्मत हारने वालों में से नहीं हूं।

मोदी ने कहा कि जब 75 साल पूरे होंगे तो हर हिन्दुस्तानी के सिर पर छत होगी। हर भारतीय के पास अपना घर होगा। इसके लिए आपको मेरे परिवार को बढ़ाना होगा। मुझे सत्ता में बनाए रखना होगा, तभी देश का यह सपना पूरा कर पाऊंगा। मोदी ने कहा कि मैं इन्हीं लूटने वालों को सब​क सिखाना चाहता हूं, इसके लिए मुझे आपका साथ चाहिए। इसके लिए आप हमें वोट दें और हमारी सरकार बनाएं, आपको कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा।

मोदी ने कहा कि मैं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। देश के सुनहरे भविष्य के लिए लड़ रहा हूं। ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहा हूं, इसलिए विरोधियों को रास नहीं आ रहा हूं। हर किसी को खटक रहा हूं। मोदी ने कहा ​कि युवाओं का भ​विष्य मेरे लिए बहुत अहम है। युवा ही देश को आगे ले जाएंगे, यही कारण है कि मैंने नौकरियों के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिया। अब सिफा​रिश की नहीं, काबिलियत की जरूरत है।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed