{"_id":"62dd7664d1e411670b2330c6","slug":"punjab-anti-gangster-task-force-to-set-up-units-across-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गैंगस्टरों की खैर नहीं: प्रदेश में तैनात होंगी AGTF की आठ यूनिट, 250 विशेष पुलिस जवान मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गैंगस्टरों की खैर नहीं: प्रदेश में तैनात होंगी AGTF की आठ यूनिट, 250 विशेष पुलिस जवान मिलेंगे
Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
सार
एजीटीएफ की तैनाती पटियाला रेंज, बठिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर, बॉर्डर, रोपड़ और फरीदकोट में की जाएगी। इनका नेतृत्व महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के कमांडो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गैंगस्टरों का नेटवर्क खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। सरकार की ओर से राज्य की 8 रेंज में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीमें तैनात की जा रही हैं। इसमें 250 विशेष अधिकारियों और कमांडो को तैनात किया जाएगा। इन टीमों को पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों लीड करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब से गैंगस्टरों के नेटवर्क का सफाया करने के लिए अप्रैल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर एजीटीएफ का गठन किया गया था। रविवार को एजीटीएफ प्रमुख प्रमोद बान ने बताया कि एजीटीएफ को 250 अतिरिक्त अधिकारी और कमांडों दिए जाएंगे। सरकार ने प्रत्येक रेंज स्तर पर एजीटीएफ इकाइयां स्थापित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
यहां होगी तैनाती
एजीटीएफ की तैनाती पटियाला रेंज, बठिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर, बॉर्डर, रोपड़ और फरीदकोट में की जाएगी। इनका नेतृत्व महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
मिशन मुंडी पर हो रहा काम
बान ने बताया कि इन समय एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स मूसेवाला की हत्या के छठे आरोपी दीपक मुंडी को पकड़ने पर काम कर रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा।
एक महीने में 90 से अधिक गैंगस्टरों को किया काबू: अमन अरोड़ा
मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को कहा कि राज्य से अपराध को खत्म करने के लिए हाल ही में बनाई पंजाब पुलिस की एंटी टास्क फोर्स ने पिछले एक महीने में 90 से अधिक गैंगस्टरों को काबू या खत्म किया है। साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर गैंगस्टरों और ड्रग्स माफिया के संरक्षण का आरोप लगाया। उन्होंने गैंगस्टरों और अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे जल्द अपराध का रास्ता छोड़ दें, नहीं तो सरकार उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया कभी सिर न उठाता, यदि उनको पिछली सरकारों ने पनाह न दी होती।