{"_id":"66e11a73131cd5f56b041d3c","slug":"punjab-anti-gangster-task-force-shuts-down-203-social-media-accounts-related-to-gangsters-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर्स पर डिजिटल स्ट्राइक: पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बंद करवाए 203 सोशल मीडिया अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर्स पर डिजिटल स्ट्राइक: पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बंद करवाए 203 सोशल मीडिया अकाउंट
Wed, 11 Sep 2024 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:56 AM IST
सार
जिन गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के ये अकाउंट्स बंद किए गए हैं, उनमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, दविंदर बंबीहा, लखबीर लंडा, जग्गू भगवानपुरिया, काला जठेड़ी और कई आतंकी संगठनों के भी अकाउंट्स शामिल थे।
विज्ञापन
social media account ban
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एजीटीएफ के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों और उनके गिरोह के सदस्यों के करीब 203 अकाउंट्स को बंद करवा दिया है।
इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गैंगस्टर पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी, गलत बयानबाजी और ड्रग्स तस्करी को बढ़ावा देने के प्रयास में जुटे थे, यहां तक की इन अकाउंट्स के जरिए ही गैंगस्टर और उनके गुर्गे एक दूसरे से तालमाल रखते थे, ताकि वह पुलिस की पकड़ से बच सकें। इन अकाउंट्स के जरिए ही वह सभी बातें और कोड वर्ड में अपने टारगेट पर नजर रखते थे। एआईजी ने बताया कि एजीटीएफ ने कुल 133 फेसबुक अकाउंट और 70 इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर यह कार्रवाई की है। इसके अलावा अन्य अकाउंट की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एआईजी ने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को एजीटीएफ का गठन किया गया था। दो साल में 1408 गैंगस्टर और अपराधी काबू किया गया है। पुलिस की तरफ से 505 आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया है। गैंगस्टरों से पुलिस ने अब तक 1332 हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने 292 वाहन जब्त किए हैं, जबकि यह कार्रवाई भी लगातार आगे चल रही है।