फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and haryana highcourt on Increasing patients of dengue

हरियाणा-पंजाब में डेंगू के कहर से हाईकोर्ट चिंतित, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sun, 29 Oct 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab and haryana highcourt on Increasing patients of dengue
Court on Dengue
तेजी से बढ़ते डेंगू के प्रकोप पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए हरियाणा, पंजाब, यूटी और केंद्र को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस अमित रावल ने चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का जिक्र करते हुए मोहाली समेत पंजाब और हरियाणा में डेंगू के बढ़ते मामलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहाली में डेंगू का प्रकोप इतना अधिक है कि अभी हाल ही में सौंपे गए 1759 संदिग्ध मामलों में से 1200 पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा में अभी तक डेंगू के 1443 मामले सामने आए हैं। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य, साफ-सफाई की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए बाध्य है। यदि राज्य सरकार विफल रहती है तो केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है। इस मामले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता गया और सरकार व व्यवस्था हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। 
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा लगातार दी गई चेतावनियों को भी ध्यान में नहीं रखा गया। न तो यहां कोई डेंगू कंट्रोल प्रोग्राम बनाया गया और न ही कोई रिसर्च प्रोग्राम। हाईकोर्ट ने कहा कि इस पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाना जरूरी है। इसके लिए कम्यूनिटी को भी शामिल किया जाना जरूरी है। उन्हें शिक्षित करके, जागरूक बनाने या फिर कानूनी प्रावधान बनाकर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारी तय की जाए
सरकारी इमारतों, दफ्तरों और संस्थानों में डेंगू के लारवा पलने की बात करते हुए जस्टिस अमित रावल ने कहा कि यह बड़ा संजीदा विषय है और कम से कम सरकारी भवनों में ऐसा नहीं होने देना चाहिए था। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि चाहे कुछ भी हो सबसे पहले सरकारी इमारतों से इनका सफाया किया जाए। कोर्ट ने कहा कि लोग बीमारियों का शिकार न हो इसके लिए पूरी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इस केस की सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की वेक्टर बॉर्न बीमारियों को लेकर बहस होगी। जो भी जिम्मेदार पाया गया उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा के जिलों का हाल

Punjab and haryana highcourt on Increasing patients of dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala
जिला          डेंगू के मामले
रोहत          240
फतेहाबाद     182
हिसार         159 
अंबाला       140
कैथल        104
पंचकूला      103
झज्जर          88
फरीदाबाद   81
पानीपत        72
रेवाड़ी          50
गुरुग्राम         44
सोनीपत        34
कुरुक्षेत्र        28
जींद           25
करनाल        25
यमुनानगर      18
भिवानी         18
महेंद्रगढ़         1
नूंह, पलवल    0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed