{"_id":"5d67e3818ebc3e014471fb7c","slug":"punjab-and-haryana-high-court-issues-notice-to-sukhbir-singh-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से सुखबीर बादल के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर से सुखबीर बादल के निर्वाचन को चुनौती, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Thu, 29 Aug 2019 08:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर लोक सभा सीट से विजयी सुखबीर सिंह बादल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुखबीर बादल को 19 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन
एक निर्दलीय उम्मीदवार कश्मीर सिंह ने एडवोकेट राजिंदर सिंह भट्टा के माध्यम से याचिका दायर कर कहा कि चुनाव के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने न तो अपने चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा दिया है, न ही अपने नामांकन में पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन
यहां तक कि उनके प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी शामिल हुए थे और रैलियां की थीं, जिसके खर्च का कोई ब्योरा नहीं दिया गया। याचिकाकर्ता का आरोप है कि चुनाव के दौरान बादल समर्थकों ने कई जगह पर शराब और पैसे भी बांटे थे।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने चुनाव आयोग को शिकायत भी की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब याचिकाकर्ता ने इन सभी आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में सुखबीर बादल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए चुनावी याचिका दायर कर दी है।