{"_id":"6114ddfd8186df1d1629a916","slug":"punjab-and-haryana-high-court-gives-interim-bail-to-former-dgp-sumedh-singh-saini","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को मिली अंतरिम जमानत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट ने दी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को मिली अंतरिम जमानत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट ने दी राहत
Thu, 12 Aug 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:08 PM IST
सार
पंजाब विजिलेंस ने ही आय से अधिक संपत्ति मामले में सैनी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते पहले सैनी ने मोहाली की जिला अदालत से अग्रिम जमानत मांगी थी, जिसे जिला अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को बड़ी राहत के रूप में अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि हाईकोर्ट ने कहा कि सैनी का जांच में शामिल होना जरूरी है लेकिन इसके लिए उनकी हिरासत आवश्यक नहीं है। वे देश छोड़ कर न जाएं इसके लिए उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विजिलेंस ने सुमेध सिंह सैनी सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर निमरत दीप सिंह, उसके पिता सुरेंद्र सिंह जसपाल, अजय कौशल, प्रद्युम्न सिंह, परमजीत सिंह व अमित सिंगला को भी आय से अधिक संपत्ति बनाने व भ्रष्टाचार करने के मामले में नामजद किया था। इसी मामले में सैनी ने पहले मोहाली की जिला अदालत में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
इसके पश्चात पूर्व डीजीपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत दिए जाने की मांग की। सैनी ने कहा कि पंजाब में अपनी सेवाएं देते हुए वह विजिलेंस में भी रहे थे और इस दौरान बहुत से राजनेताओं पर कार्रवाई की थी। अब रिटायरमेंट के बाद उसने बदला लिया जा रहा है और लगातार उन पर केस दर्ज किए जा चुके हैं। कई मामलों में हाईकोर्ट से तथा कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें संरक्षण मिला हुआ है। याची को जेड प्लस सुरक्षा मिली है और ऐसे में याची के भागने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने कहा कि याची प्रभावशाली है और ऐसे में हिरासत में पूछताछ जरूरी है। उससे अभी लेन-देन से जुड़े कुछ ट्रांजेक्शन से जुड़ी पूछताछ जरूरी है. ऐसे में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की जाए। इस मामले में सुमेध सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी और एपीएस देओल पेश हुए थे। वहीं पंजाब सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के साथ सरतेज नरूला पेश हुए थे। हाईकोर्ट ने मामले में सैनी को अंतरिम जमानत देते हुए इस केस की सुनवाई 7 अक्तूबर तक स्थगित कर दी है।