{"_id":"6262fd22d31e83201f6af4c9","slug":"punjab-and-haryana-covid-19-total-cases-punjab-and-haryana-corona-positive-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हरियाणा में 385 पॉजिटिव, 10 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, पंजाब में 31 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हरियाणा में 385 पॉजिटिव, 10 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, पंजाब में 31 नए संक्रमित मिले
Sat, 23 Apr 2022 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:41 AM IST
सार
पंजाब में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। अप्रैल के 22 दिन में 293 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पांच जिलों की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। मात्र 20 दिन में प्रदेश के चार जिलों से बढ़कर संक्रमण 10 जिलों तक पहुंच गया है। अभी 12 जिलों में नया मामला नहीं मिला है। शुक्रवार को 385 नए मामले मिले हैं। वहीं, संक्रमण दर भी बढ़कर 3.48 फीसदी पहुंच गई है। अप्रैल माह के शुरुआत में केवल गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में ही कोरोना के मामले सामने आ रहे थे।
विज्ञापन
इन जिलों में मास्क भी अनिवार्य किया गया था। अब धीरे-धीरे कई अन्य जिलों में भी कोरोना के मामले आने लगे हैं। गुरुग्राम में सबसे अधिक 285, फरीदाबाद 83, सोनीपत में आठ, अंबाला, रोहतक में दो-दो, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, पंचकूला, रेवाड़ी में एक-एक मामला सामने आया है। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1609 पहुंच गई है। इनमें से 1580 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 22 दिन में 293 संक्रमित
पंजाब में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। अप्रैल के 22 दिन में 293 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पांच जिलों की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इस माह में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 194344 लोगों के नमूने लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इनमें लुधियाना में नौ, होशियारपुर और पटियाला में पांच-पांच, फरीदकोट, मोहाली में तीन-तीन, पठानकोट में दो, चार अन्य जिलों में एक-एक संक्रमित मिला है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती दो संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 145 पहुंच गई है। छह दिन पहले इनकी संख्या करीब 30 दर्ज की गई थी।
डीजीपी समेत 149 पुलिसकर्मियों ने लगवाई बूस्टर डोज
पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा समेत 149 पुलिस कर्मचारियों ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय पर एक विशेष कैंप के दौरान कोविड-19 रोधी बूस्टर डोज लगवाई। इस दौरान पुलिस के दो अतिरिक्त डीजीपी, जिनमें एडीजीपी (कल्याण) अर्पित शुक्ला और एडीजीपी (सुरक्षा) शरद सत्य चौहान और एआईजी (कल्याण) सुखवंत सिंह गिल ने भी बूस्टर डोज लगवाई।