फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Covid 19 latest updates in Hindi

Corona update: हरियाणा में 835 और पंजाब में 236 नए मामले, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, रहें सावधान

Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
सार

पंजाब में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 236 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 1198 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 19 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana Covid 19 latest updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा और पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा में संक्रमण दर 8.37 फीसदी पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 835 नए मरीज मिले हैं। वहीं पंजाब में 24 घंटे में 236 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3210 पहुंच गई है। शुक्रवार को गुरुग्राम में 404, फरीदाबाद 113, पंचकूला 73, करनाल 50, हिसार 28, अंबाला 30, यमुनानगर 26, झज्जर 36, रोहतक में 21 नए केस मिले हैं। 
विज्ञापन


नूंह, कैथल और रेवाड़ी में कोई नया केस नहीं मिला है, जबकि शेष जिलों में 10 से नीचे मामले मिले हैं। गौर हो कि अप्रैल माह में ही प्रदेश में संक्रमण दर अचानक से बढ़ी है। पहले तीन हजार तक लोगों के नमूने लिए जा रहे थे लेकिन अब इनकी संख्या 9 हजार से पार पहुंच गई है। अधिक नमूनों के साथ ही नए केसों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना के 236 केस
पंजाब में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 236 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 1198 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 19 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है जबकि छह मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3 में उपचाराधीन हैं।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को मोहाली में सबसे ज्यादा 50, लुधियाना में 30, पटियाला में 23, होशियारपुर में 17, अमृतसर में 16, पठानकोट में 12, मुक्तसर व रोपड़ में 10-10, बरनाला में 9, गुरदासपुर में 8, बठिंडा, जालंधर व फतेहगढ़ साहिब में 7-7, मोगा में 6, फरीदकोट, संगरूर व कपूरथला में 5-5, फाजिल्का व तरनतारन में 4-4 और नवांशहर में 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 4.99 फीसदी आंकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed