फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana corona update today

कोरोना वायरस: हरियाणा में 2498 नए पॉजिटिव मिले, पंजाब के 14 जिलों में 25 ने दम तोड़ा

Fri, 04 Feb 2022 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 09:25 PM IST
सार

हरियाणा में शुक्रवार को 19 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं ओमिक्रॉन के 15 नए मामले सामने आए हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 1379 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Punjab and Haryana corona update today
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के नए मामले कम होकर 2500 से नीचे आ गए हैं। दैनिक संक्रमण दर भी कम हुई है। रिकवरी रेट के साथ ही संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 2498 नए केस सामने आए लेकिन 19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ओमिक्रॉन के 15 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद में अब भी सबसे अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम जिले में 814, फरीदाबाद में 254, हिसार में 170, सोनीपत में 89, करनाल में 29, पानीपत में 48, पंचकूला में 106, अंबाला-सिरसा में 74-74, रोहतक में 107, यमुनानगर में 77, भिवानी में 80, कुरुक्षेत्र में 96, महेंद्रगढ़ में 44, जींद में 51, रेवाड़ी में 76, झज्जर में 64, फतेहाबाद में 37, कैथल में 87, पलवल में 43, चरखी दादरी में 54 व नूंह में 24 मामले मिले हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम-कैथल में 3-3, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व नूंह में 2-2, अंबाला, पंचकूला, हिसार, पानीपत और फरीदाबाद में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। 4220 मरीज चार फरवरी को ठीक होकर घर लौटे। दैनिक संक्रमण दर 18 से घटकर अब 8.06 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट 97.17 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.08 फीसदी बनी हुई है। अभी प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 16854 हैं, जिनमें से 15708 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना संक्रमण से 25 की मौत 
पंजाब में शुक्रवार को 24 घंटे में 14 जिले में 25 संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 1379 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 4.04 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अब तक राज्य में संक्रमण से 17392 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होशियारपुर में 4, फाजिल्का और लुधियाना में 3-3, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, मोहाली में 2-2, फरीदकोट, फिरोजपुर, मानसा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला और संगरूर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed