फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Chandigarh Weather update 25 December 2022

Punjab: ठंड का बढ़ा प्रकोप, पंजाब व चंडीगढ़ में रहा इस सीजन का सबसे ठंडा दिन व रात

Sun, 25 Dec 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 12:14 AM IST
सार

पंजाब में रात के पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट व दिन का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी घनी धुंध व शीत लहरें परेशान करेंगी। पंजाब में 1.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Punjab and Chandigarh Weather update 25 December 2022
पंजाब में ठंड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब समेत चंडीगढ़ में शनिवार को इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन व रात रही। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री व  न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक इससे पहले साल 2014 में दिसंबर महीने में चंडीगढ़ का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


उधर पंजाब के न्यूनतम पारे में भी 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रही। उधर पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम 1.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में भी पंजाब में घनी धुंध व शीत लहरों का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान खास तौर से सुबह व शाम के वक्त विजिबिलटी कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी होगी। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपड़ के अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.0, लुधियाना का 5.9, पटियाला का 4.8, जालंधर का 6.2, बरनाला का 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में 17 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरतनातरन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला में शनिवार को रेड अलर्ट के तहत सुबह व शाम को घनी धुंध रही और शीत लहरें भी चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed