{"_id":"015d140bccecde764ffc42d95fccb096","slug":"punjab-amritsar-harsimrat-kaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्रोसेसिंग की योजनाओं पर है भारी सब्सिडी : हरसिमरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्रोसेसिंग की योजनाओं पर है भारी सब्सिडी : हरसिमरत
अमृतसर अमर उजाला
Updated Sat, 08 Nov 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग विभाग की मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब के लोग व व्यापारी फूड प्रोसेसिंग उद्योग लगा कर भारी आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। हरसिमरत इस संबंध में टाउन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रही थीं।
हरसिमरत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से फूड प्रोसेसिंग में जो-जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को जागृत करके इसके लिए आकर्षित किया जाएगा। आज पंजाब में अमृतसर के अंदर बनने वाले पापड़ वड़ियां दुनिया भर में मशहूर हैं।
आज समय की जरूरत है कि मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाए। इस पर पचास करोड़ से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
औरतों व युवाओं की सिखाई के लिए केंद्र को एक करोड़ रुपये की सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। अगले 12 माह के दौरान दस हजार लोगों को इस संबंध में ट्रेनिंग की जाएगी। फूड प्रोसेसिंग के संबंध में जागृति पैदा करने के लिए सेमीनार, वर्कशाप व मेले भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया , गुलजार सिंह रणीके मौजूद थे।