फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab adopt modern farming Nitin Gadkari pu

पंजाब को आधुनिक खेती अपनाना चाहिएः नितिन गडकरी

Fri, 14 Aug 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab adopt modern farming Nitin Gadkari pu
चंडीगढ़। पंजाब रूरल सेंट्रिक ग्रोथ मॉडल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। पंजाब के पास खेती के लिए उत्तम संसाधन है, इसलिए राज्य को पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपनाना चाहिए। यह बात पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित वर्कशॉप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही।
विज्ञापन

वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर ने रिसर्च इन रिसर्जेन्स फाउंडेशन, नागपुर और माइक्रो-स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज डेवलपमेंट इस्टीट्यूट, लुधियाना के साथ मिलकर इंडस्ट्री अकैडमिया इंटरेक्शन विषय पर ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें पूरे देश से 100 एमएसएमई और 150 विभिन्न इस्टीट्यूट के शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने सभी का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड काल में पीयू ने 30 रिसर्च प्रोजेक्ट पूरे किए हैं।
विज्ञापन

युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान देना है समय की मांग
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के पिछड़े जिलों में तेजी से विकास करने के लिए सरकार की नीतियों का संचालन करना चाहिए।
युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि रोजगार और शिक्षा दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए है। शिक्षा हासिल करके ही इंसान अच्छा रोजगार हासिल कर सकता है। कोविड-19 के इस परीक्षण में शिक्षा-उद्योग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे पास प्रतिभावान युवाओं की एक बड़ी आबादी है, जो देश को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed