फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab aap convener gurpreet ghuggi advice to firebrand leader navjot sidhu

'आप' के स्टार नेता ने सिद्धू को दी बड़ी सलाह, बताया मोर्चे का मकसद

Wed, 07 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
punjab aap convener gurpreet ghuggi advice to firebrand leader navjot sidhu
गुरप्रीत घुग्गी और नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के स्टार नेता गुरप्रीत घुग्गी ने नवजोत सिद्धू को बड़ी सलाह देते हुए नए मोर्चे के असली मकसद को बताया। उन्होंने कहा है कि नवजोत सिद्धू कभी भी शिअद-भाजपा की जीत का रास्ता साफ नहीं करेंगे। आवाज-ए-पंजाब फोरम बनाने वाले सिद्धू और उनके साथी कभी यह नहीं चाहेंगे कि लोगों के बीच यह छवि बने कि उन्होंने शिअद-भाजपा की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


घुग्गी ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब एक फोरम है, न कि कोई सियासी पार्टी। यह चार लोगों द्वारा बनाया गया एक फोरम है, जिसे बनाने का अधिकार सभी को है। सिद्धू एक परिपक्व और सम्मानित नेता हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि चुनाव से कुछ महीने पहले चौथा फ्रंट बनाने का मतलब चुनाव में जीत नहीं है।
विज्ञापन


सिद्धू लोगों के बीच यह छवि भी नहीं जाने देंगे कि इस फ्रंट के लिए कहीं से फंडिंग हुई है। वह शिअद-भाजपा की जीत का रास्ता साफ करने को सीढ़ी बने हैं। इससे पहले भी कुछ पार्टियां वोट तोड़ने का जरिया बनी हैं, पर सिद्धू निश्चित तौर पर इस तरह से सियासत में नहीं आएंगे। वह जिसे सही समझते हैं, उसे सपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुग्गी बोले, आप पंजाब के हित में काम कर रही

punjab aap convener gurpreet ghuggi advice to firebrand leader navjot sidhu
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
घुग्गी ने कहा कि आप ही एकमात्र पार्टी है जो पंजाब के हित में काम कर रही है और वह ही चुनाव जीतेगी। अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने के सवाल पर घुग्गी ने कहा कि जिन लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं हुई, वे ऐसे झूठे आरोप लगा रहे हैं। वह कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

पार्टी उसके लिए पूरी तरह तैयार है। सात जोनल कॉर्डिनेटरों के छोटेपुर के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए क्राइसिस नहीं है, यह सियासत का हिस्सा है। सुच्चा सिंह छोटेपुर के सवाल पर घुग्गी ने कहा कि वह पार्टी को गलत साबित करें।

अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ नहीं किया तो दो सदस्यीय जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखें, ताकि पैसे लेने के वीडियो का सारा सच कमेटी के सामने आ सके। घुग्गी ने कहा कि केजरीवाल के पंजाब दौरे से पार्टी को ताकत मिलेगी। अब वह अपना ज्यादा समय पंजाब को ही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed