{"_id":"08521bb204d0c0330fefdff4d43cf8f7","slug":"punjab-aap-big-action-in-20-indians-panama-drowning-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 युवकों के डूबने का मामला, पंजाब 'आप' का बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 युवकों के डूबने का मामला, पंजाब 'आप' का बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया से अमेरिका जा रही नाव के पलटने से पनामा नहर में 20 पंजाबी युवकों के डूबने के मामले को लेकर पंजाब 'आप' बड़ी घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के पुलिस टीम को पनामा भेजने के ऐलान पर कहा कि पंजाब पुलिस वहां कौन सी जांच करेगी। अगर वह गंभीर हैं तो ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप एक विंग गठित करेगी जो एजेंटों की धोखाधड़ी के शिकार लोगों की मदद करेगा। विंग विदेश में फंसे युवाओं को वापस लाने को भी प्रयास करेगा। छोटेपुर और लीगल सेल केचेयरमैन हिम्मत शेरगिल ने कहा कि पनामा बोट हादसे को लेकर पार्टी की पंजाब इकाई का दल जल्द विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलेगा। साथ ही घटना की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए एक टीम जल्द ही पनामा जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी के सांसद विदेश मंत्रालय से मुलाकात का समय ले रहे हैं। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा है कि पंजाब में ड्रग और सैंड माफिया की तरह एजेंट माफिया भी है। सरकार की छत्रछाया में ट्रैवल एजेंटों के रूप में माफिया सक्रिय हैं। हजारों शिकायतों के बावजूद पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
प्रेस वर्ता छोटेपुर ने पनाम बोट हादसे को लेकर सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के चलते युवा बेरोजगार हैं। मजबूरी में वे गैर-कानूनी तौर पर विदेश में रोजगार ढूंढने जाते हैं। ट्रैवल एजेंटों के रुप में सक्रिय माफिया उन्हें विदेशी धरती पर नौकरी का झांसा देकर लूटते हैं। साथ ही उनकी जान भी जोखिम में डालते हैं।