फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab 5.57 crore cash recovered in state in 24 hours

Loksabha Election: 5.57 करोड़ रुपये जब्त, तीन गिरफ्तार, चुनाव प्रचार में इस्तेमाल के लिए लाई गई थी नकदी

Sat, 25 May 2024 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 01:21 PM IST
सार

बठिंडा पुलिस ने थाना संगत क्षेत्र में एक बस को रोककर तालाशी ली, तो बस सवार एक व्यक्ति से 1.20 करोड़ रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने जब नकदी से जुड़े कागजात मांगे तो आरोपी वह नहीं दिखा सका। आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Punjab 5.57 crore cash recovered in state in 24 hours
पंजाब में पकड़ी गई नकदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में चुनावी माहौल चरम पर है। पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी कमर कस रखी है। प्रदेश में 24 घंटे में 5.57 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। यह नकदी चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने के मकसद से ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बठिंडा पुलिस ने थाना संगत क्षेत्र में एक बस को रोककर तालाशी ली, तो बस सवार एक व्यक्ति से 1.20 करोड़ रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने जब नकदी से जुड़े कागजात मांगे तो आरोपी वह नहीं दिखा सका। आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया है। वहीं, शुक्रवार को मोहाली के नयागांव में पुलिस ने 1.41 करोड़ और जीरकपुर में रेड कर एक जगह से 2.96 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की।
विज्ञापन


मोहाली के नयागांव में जब एक कैश वैन को रोककर उसकी तालाशी ली और कैश वैन चालक को नकदी के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया तो वह नहीं दे सका। पुलिस ने कैश वैन से एक करोड़ 40 लाख 96 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने कैश वैन से बरामद नकदी को इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मोहाली पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कहीं पर नकदी लाकर रखी गई है, जोकि चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होगी। पुलिस ने रेड कर जीरकपुर में एक जगह से 2.96 करोड़ रुपये नकदी बरामद की। तीनों ही जगह पर आरोपी नकदी से जुड़े कागजात नहीं दिखा पाए, जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगे कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed