{"_id":"bf08b159f56671ded656c41f4db1fbf3","slug":"punjab-30-lakh-members-bjp-nadda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 30 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा : नड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 30 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा : नड्डा
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सेहत मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को मोबाइल पर कॉल कर सूबे में ऑनलाइन सदस्यता अभियान को शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे में 30 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा और चंद दिनों में ही सदस्यता एक लाख 28 हजार क्रास कर गई है।
नड्डा ने कहा कि देश में भाजपा के तीन करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट है और भाजपा एक विश्व रिकार्ड कायम करने की तरफ चल पड़ी है जिसके पास सबसे अधिक सदस्य होंगे। नड्डा ने भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया और प्रधान कमल शर्मा के मोबाइल पर भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता के लिए कॉल कर इस अभियान की शुरुआत की।
नड्डा ने कहा अच्छे दिन आ चुके हैं। देश में महंगाई की दर पर काबू पाया गया है और डीजल व पेट्रोल के निरंतर बढ़ते दाम पहली बार कम होते जा रहे हैं। इससे अच्छे दिन क्या होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का डंका अमेरिका से लेकर जापान तक में बजा दिया है। आज अमेरिका को भी लगने लगा है कि भारतीयों को साथ लेकर चलना ही होगा।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों में एक उत्साह पैदा हुआ है और आज देश में भाजपा के साथ भारी संख्या में लोग जुड़कर देश के विकास में योगदान डाल रहे हैं। इस दौरान कमल शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर सदस्य और नेता कम से कम 100 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाए।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, सीपीएस केडी भंडारी, मेयर राकेश राठौर, विधायक अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, महासचिव राकेश राठौर, जिला प्रधान सुभाष सूद, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन सहगल, कल्चरल सेल के प्रधान किशन लाल शर्मा और ट्रांसपोर्ट सेल के चेयरमैन अमरजीत सिंह अमरी समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी व नेता मौजूद थे।