{"_id":"84cef726770e0216f9dfbd6b9a18e1e0","slug":"punajb-drugg-racket-sunil-jakhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट जैसे मुद्दों पर जवाब से बच रही सरकार : जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग रैकेट जैसे मुद्दों पर जवाब से बच रही सरकार : जाखड़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर बहस कराने से भाग रही है।
उन्होंने कहा कि इसी कारण मौजूदा विधानसभा सत्र बढ़ाने की कांग्रेस की मांग को नामंजूर कर दिया गया है।
जाखड़ ने कहा कि संसदीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के मुताबिक लोगों से जुड़े मुद्दों पर सदन में बहस कराई जानी चाहिए। सरकार के दो मंत्रियों का नाम ड्रग रैकेट में आ चुका है।
ईडी ने पूछताछ की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी वजह से सरकार बहस से बचना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ड्रग रैकेट समेत तमाम मुद्दों पर सरकार से जवाब चाहती है।
उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष द्वारा कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। इनमें बिजली की कीमतों में पड़ोसी राज्यों की तरह कटौती, रेत-बजरी, खेती, ड्रग, वैट, प्रॉपर्टी टैक्स, बेरोजगारी, सफाई समस्या, संविधान के 85वें संशोधन को लागू करना और अकाली दल के चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे शामिल हैं।