फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUCET UG entrance exam result declared

Chandigarh News: पीयूसीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 23 May 2025 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
PUCET UG entrance exam result declared
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयूसीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पीयू परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विद्यार्थी परिणाम http://results.puchd.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 12 मई को पीयू में विज्ञान स्ट्रीम में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 5,258 छात्र शामिल हुए थे। ये विद्यार्थी 400 सीटों के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। पीयू की ओर से यह परीक्षा 24 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। चंडीगढ़ में 19, होशियारपुर और लुधियाना में दो-दो और श्री मुक्तसर साहिब में एक सेंटर पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि भौतिकी के लिए 5,258, रसायन विज्ञान के लिए 5,256, गणित के लिए 2,243 और जीव विज्ञान के पेपर के लिए 3,271 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। बीएससी और बी फार्मा के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed