{"_id":"664a7cc47b5711a8820d1784","slug":"public-meeting-of-up-cm-yogi-adityanath-in-chandigarh-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-424682-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में मलोया में चुनावी सभा करेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए जनसभा में भीड़ जुटाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, इसलिए कई दिनों से नेता बैठक कर योजनाएं बना रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की जनसभा हो चुकी है। योगी के बाद 22 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे, फिर अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है।
भाजपा ने की खैहरा के बयान की निंदा
भाजपा के प्रदेश जेपी मल्होत्रा ने यूपी-बिहार के लोगों पर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा के बयान की निंदा की। कहा कि भारत की उन्नति में यूपी और बिहार और सभी प्रांतों के लोगों का योगदान है। रविवार को कई कामगार अपने नेता राजकुमार के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। सेक्टर-33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार के लोगों को लेकर जो विवादित बयान आया है, वह चिंताजनक है। पंजाब के बाद चंडीगढ़ सहित अन्य जगहों से इस तरह की बयानबाजी से माहौल खराब होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अपने ही देश के किसी व्यक्ति को दूसरे राज्य में काम करने के लिए क्या कांग्रेसी नेताओं से मंजूरी लेने की जरूरत है।