{"_id":"6618f609f44028751512328292368ea1","slug":"public-hearing-on-monday-about-objection-on-ut-master-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी मास्टर प्लान पर कल अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी मास्टर प्लान पर कल अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी के ड्राफ्ट मास्टर प्लान-2013 पर आई आपत्तियों की सुनवाई के लिए गठित बोर्ड ऑफ इंक्वायरी एंड हियरिंग सोमवार को आम लोगों की आपत्तियों को सुनेगा।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को दूसरे दिन व्यापारियों की आपत्तियों और सुझावों को सुना। शहर के कई व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अपने सुझाव और आपत्तियां बताईं।
विज्ञापन
28 नवंबर तक बोर्ड के सदस्य मास्टर प्लान पर आई आपत्तियों और सुझावों को सुनने के बाद इसे कंपाइल कर चंडीगढ़ के मुख्य प्रशासक और वित्त सचिव वीके सिंह को सौंपेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष चरंजीव सिंह के नेतृत्व में बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्तियों और सुझावों को रखा।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में एससीएफ और एससीओ की पहली और दूसरी मंजिलों में व्यवसायिक गतिविधियों को बिना कनवर्जन चार्जेस लिए मंजूरी देने को कहा है।
कामर्शियल एंड रेजीडेंशियल बिल्डिंग्स में अपार्टमेंट एक्ट लागू करने, अंडर पास के साथ साथ फ्लाईओवर बनाने, सिंगल स्टोरी बे शॉप्स और लबूथों में पहली मंजिल का प्रावधान करने, फेज वन में बने सेक्टरों में एससीएफ व एससीओ में फ्लोर एरिया रेशियो में बढ़ोतरी करने को मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में शामिल करने को कहा है।
कोल डिपो होल्डर्स एसोसिएशन, मध्यमार्ग बिल्डिंग ओनर्स एसोसिएशन, औद्योगिक क्षेत्र स्थित अश्वनी स्टील्स, सेक्टर-19 स्थित मार्केट कमेटी, कामर्शियल टेनेंट्स एसोसिएसन, सेक्टर-19, आल ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर-18, चंडीगढ़ बिजनेस कौंसिल, मार्केट वेलफेयर एसोसिएसन, सेक्टर-8 के साथ साथ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-22 ने भी बोर्ड के सामने आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए हैं।