फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Public Dudhakr caught the thief, another escapee

पब्लिक ने दौड़ाकर पकड़ा चोर, दूसरा फरार

Fri, 07 Mar 2014 02:06 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूराो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
Public Dudhakr caught the thief, another escapee
मकान मालिक का बेटा आनंद भंडारी वीरवार को ड्यूटी खत्म करके घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए थे। जब वह घर में दाखिल हुआ तो आलमारी से दो युवक सामान चोरी कर रहे थे। इस पर उसने शोर मचा दिया। चोरी कर रहे युवकों ने उस पर बेसबाल के डंडे से हमला कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


इतने में बाहर पड़ोसी मनीष गोसाईं आ गए और उन्होंने युवकों का पीछा किया। इतने में एक युवक बाइक से भाग गया, जबकि दूसरा पैदल ही। आनंद भंडारी ने चोरों का पीछ़ा किया और राहगीर से लिफ्ट लेकर बाइक सवार चोर को सुखना लेक के पास दबोच लिया। भंडारी की शिकायत पर भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भंडारी का मेडिकल करवाया तो उसके सिर में 12 टांके आए। हादसे में मनीष को भी मामूली चोट आई। घटना वीरवार को सेक्टर-7 स्थित सरकारी मकान नं. 214 में हुई।
विज्ञापन


आनंद भंडारी ने बताया कि उनके पिता मथुरा सिंह हरियाणा सेक्रेट्रिएट में सुपरिटेंडेंट हैं और वह माउट व्यू में ड्यूटी खत्म करके घर लौटे था। उन्होंने बताया कि चोर घर से दो सोने की चेन, दो हीरे की अंगूठी और बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पकड़े गए चोर की पहचान रामदरबार निवासी किशन के रूप में हुई। किशन ने पूछताछ में बताया कि चोरी का सामान दूसरा साथी ले गया। आनंद भंडारी की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पकड़े गए चोर से उसके साथी और चोरी हुए सामान के बारे में पूछताछ कर रही है। किशन ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके साथी ने पंचकूला, सेक्टर 29 , 27 और 7 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांस्टेबल ने पहचाना, सेक्टर 23 में की थी चोरी
सेक्टर-17 और 22 चौकी की पुलिस ने सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन पहुंची। सेक्टर-22 चौकी के कांस्टेबल ने जब चोर किशन को देखा तो कहा कि इसने ही सेक्टर-22 और 23 में चोरी की है। चोर ने पूछताछ में सेक्टर-22 और 23 में चोरी करने से इंकार किया। सेक्टर-17 थाना पुलिस जल्द ही सरकारी क्वार्टर में चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए आरोपी को  पुलिस रिमांड पर लेगी।

पुलिस नहीं पकड़ पा रही थी चोर को
सेक्टर-22 , 23 और सेक्टर 7 के सरकारी क्वार्टर में चोरी करने वाले चोर चंडीगढ़ पुलिस के सिरदर्द बना हुआ है। चोरी को चंडीगढ़ पुलिस तो नहीं पकड़ सकी, लेकिन सेक्टर-7 निवासी आंनद भंडारी और मनीष गोसाईं ने हिम्मत और हौसला करते हुए चोर का पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे युवकों को सम्मानित करवाया जाएगा।


छह से ज्यादा हो चुकी हैं चोरी
सेक्टर-7 निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि पिछले तीन महीने में सरकारी क्वार्टर में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदात हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि क्वार्टर में रहना मुश्किल हो गया है। घर में कोई  भी कीमती सामान रखने से डर लग रहा था।

सेक्टर 17 थाना पुलिस पहुंची चोर से पूछताछ करने
चोर को तुरंत सेक्टर-17 और 22 चौकी की पुलिस ने सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन ले जाया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed