फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will work on the shortcomings pointed out by NAAC on priority

Chandigarh News: नैक की ओर से बताई खामियों पर प्राथमिकता से काम करेगी पीयू

Fri, 18 Aug 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
PU will work on the shortcomings pointed out by NAAC on priority
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी को नैक से ए++ की ग्रेडिंग मिली है। हालांकि दौरे के दौरान नैक टीम की ओर से कुछ खामियों भी निकाली गई थीं, जिनको दूर करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा। वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग ने सभी विभागों के चेयरपर्सन, अध्यक्ष और निदेशकों के साथ 21 अगस्त को सीनेट हॉल में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का विषय पोस्ट नैक चर्चा रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीयू वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग की ओर से बुलाई गई बैठक में नैक दौरे के परिणाम के बाद अब भविष्य की योजनाओं और सुधारात्मक प्रयासों पर काम करने के लिए चर्चा की जाएगी। नैक की ओर से पीयू के विभागों में शिक्षकों की भारी कमी को प्रमुखता से चिन्हित किया गया था। पीयू के कई भाषा विभागों में नियमित शिक्षक रहे ही नहीं हैं। वहीं कला संकायों में भी नियमित शिक्षकों की काफी कमी है।
विज्ञापन

पीयू वीसी की ओर से विभागों में शोध की गुणवत्ता में सुधार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। नैक की ओर से पीयू के मैनेजमेंट और कानून के विभागों के कोर्स में देश के राष्ट्रीय संस्थानों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने का सुझाव दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनगोइंग सेमेस्टर की फीस के लिए बढ़ाया समय : वाइस चांसलर की ओर से पीयू में ऑनगोइंग सेमेस्टर की फीस का समय बढ़ा दिया गया है। पहले छात्रों को सेमेस्टर फीस 18 अगस्त तक जमा करवानी थी। अब इसे 22 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed