फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will obey the orders of the Punjab government regarding the examination

चंडीगढ़: परीक्षा को लेकर पंजाब सरकार के आदेशों को मानेगा पंजाब विश्वविद्यालय

Mon, 06 Jul 2020 01:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
PU will obey the orders of the Punjab government regarding the examination
पीयू - फोटो : फाइल फोटो

सेमेस्टर एग्जाम को लेकर पीयू पंजाब सरकार के आदेशों का पालन करेगा। इसके साथ वह यूजीसी की गाइडलाइन भी देखेगा। पंजाब सरकार का आदेश इसलिए मानना पीयू की मजबूरी होगी, क्योंकि पीयू में पंजाब के सर्वाधिक स्टूडेंट्स शिक्षा लेने आते हैं। वहीं, पंजाब क्षेत्र में पीयू के सर्वाधिक कॉलेज हैं। सूत्रों का कहना है कि छात्रों को बिना एग्जाम के प्रमोट करने की संभावनाएं अब बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


मई व जून में हर साल होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं कोरोना के कारण आज तक नहीं हो पाईं। पीयू ने परीक्षाओं को लेकर कई प्लान तैयार किए लेकिन लॉकडाउन के कारण सब प्रभावित हो गए। कोई भी प्लान सटीक नहीं बैठ पाया। क्योंकि कोरोना लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में परीक्षा की भी गई तो छात्रों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पंजाब सरकार ने शनिवार को कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। पंजाब के अधीन पीयू आता है। साथ ही यह राज्य का विश्वविद्यालय भी माना जाता है। ऐसे में पंजाब सरकार के अधिकांश आदेश इस पर लागू होते हैं।

पीयू ने माना है कि वह परीक्षा को लेकर सरकार के आदेशों का पालन करेगा लेकिन यूजीसी की गाइडलाइन को भी वह देखेगा। क्योंकि यूजीसी के जरिये पीयू को तमाम फंड आदि मिलते हैं। शिक्षकों की सैलरी भी केंद्र सरकार से मिलती है। सूत्रों का कहना है कि अब परीक्षा की संभावनाएं कम हो गई हैं। छात्रों को सीधे प्रमोट करने की बारी आने वाली है। हालांकि, उसका भी कोई न कोई आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed