फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will issue final merit for admission in PG

पीजी में दाखिले के लिए पीयू जारी करेगा फाइनल मेरिट

Tue, 03 Nov 2020 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
PU will issue final merit for admission in PG
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए फाइनल मेरिट जारी करने जा रहा है। वहीं कैंपस के कई विद्यार्थियों के परिणाम ही नहीं आए हैं। उनके रिजल्ट के सामने आरएल का प्रयोग किया गया है। इसका अर्थ बताया जा रहा है कि रिजल्ट लेट। इस बारे में छात्रों ने एबीवीपी को बताया तो उन्होंने पीयू प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है। इस पर जल्द से जल्द निर्णय लें।
विज्ञापन

एबीवीपी का कहना है कि लॉकडाउन से पहले व बाद में कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। यह छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। इनका परिणाम आया, लेकिन उसके सामने आरएल का प्रयोग कर दिया गया। इससे छात्रों का रिजल्ट अटक गया। इसका पुख्ता कारण नहीं बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पीजी कक्षाओं में एडमिशन के लिए मेरिट जारी हो रही है। यह विद्यार्थी परेशान हैं कि वह अब कहां दाखिले लेंगे। पीयू अपने ही विद्यार्थियों को दिक्कतों में खड़ा कर रही है। एबीवीपी अध्यक्ष हरीश गुर्जर ने कहा है कि इस प्रकरण को पीयू प्रशासन को बताया गया है। यदि इसका समाधान नहीं निकालेंगे तो प्रदर्शन किया जाएगा। इन छात्रों के दाखिले भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed