{"_id":"5e529eb78ebc3ef3b246d6c0","slug":"pu-will-get-new-dsw-in-march-chandigarh-news-pkl3674485167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू को मार्च में मिल जाएगा नया डीएसडब्ल्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू को मार्च में मिल जाएगा नया डीएसडब्ल्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी को मार्च में नया डीएसडब्ल्यू मिल जाएगा। डीएसडब्ल्यू के लिए कई नाम सामने आए हैं, लेकिन इनमें से सबसे आगे डॉ. जगत भूषण, प्रो. हरीश कुमार व प्रो. जतिंदर ग्रोवर का नाम चल रहा है। इन नामों पर पीयू प्रशासन ने प्रथम चरण में एक बैठक भी की है। हालांकि यह बैठक बेहद गोपनीय रही है। इन तीनों नामों को आगे बढ़ाकर सिंडिकेट में ले जाया जाएगा और वहीं से फाइनल मुहर लगेगी।
पंजाब सरकार ने पीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर को अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष के पद से नवाजा है। वह अब कभी भी इस पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रो. नाहर ने इसी के तहत मार्च में छुट्टियां मांगी हैं। पीयू प्रशासन भी छुट्टियां मंजूर कर रहा है। ऐसे में प्रो. नाहर के जाने के बाद डीएसडब्ल्यू का पद खाली हो जाएगा और उस पद पर नए डीएसडब्ल्यू की तैनाती होगी। यह एक ऐसा पद है जो खाली नहीं रह सकता। सीधे विद्यार्थियों के कल्याण से जुड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मार्च में ही सिंडिकेट नया डीएसडब्ल्यू बना देगी या वीसी अपनी ओर से किसी भी अनुभवी शिक्षक को इसका कार्यभार दे सकते हैं। जानकारों का कहना है कि डीएसडब्ल्यू के लिए नाम पर फाइनल मुहर सिंडिकेट ही लगाएगी। अब इस पद के लिए ऐसे चेहरे देखे जा रहे हैं अनुभवी होने के साथ साथ सिंडिकेट व सीनेट के हर ग्रुप से बेहतर तालमेल रखते हों और पद का दायित्व निभा सकें। साथ ही पीयू के अधिकारियों से भी उनका बेहतर संवाद होता हो। सूत्रों का कहना है कि पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. जगत भूषण, प्रो. हरीश कुमार व प्रो. जतिंदर ग्रोवर के नाम लगभग सभी को पसंद हैं। इनके नामों पर शायद ही किसी को आपत्ति हो। इन्हीं में से किसी नाम पर सिंडिकेट मुहर लगा सकती है या फिर कोई नया नाम सामने आएगा।
कई अन्य पदों के लिए भी हो सकता है बदलाव
पीयू के आईएएस सेंटर के लिए निदेशक पद पर नई तैनाती किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा डीसीडीसी के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। दो अन्य डीन भी बदले जाएंगे। इन सभी कुर्सियों के लिए पात्र उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनकी तैनाती भी मार्च में ही होगी। डीसीडीसी के लिए आने वाले आवेदनों की जांच होगी और यदि आवेदन में कोई व्यक्ति पात्रता पूरी नहीं करता है तो फिर ऐसी स्थिति में प्रो. संजय कौशिक को फिर से चार्ज दिया जा सकता है।