फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will charge three months rent from 150 students staying in hostels

हॉस्टल में रह रहे 150 छात्रों से पीयू लेगा तीन महीने का किराया

Fri, 10 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
PU will charge three months rent from 150 students staying in hostels
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने हॉस्टलों में रह रहे छात्रों से किराया लेने का निर्णय लिया है। सभी वार्डन से कहा है कि छात्रों से तीन माह का किराया लिया जाए। अब तक पीयू इन छात्रों से किराया नहीं ले रहा था। यह बात छात्रों को पता चली तो अब उनमें हड़कंप मच गया है। वह यही सोच रहे थे कि पीयू ने किराया माफ कर दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण पीयू के अधिकांश स्टूडेंट्स अपने घरों को चले गए, लेकिन लगभग 150 स्टूडेंट्स हॉस्टलों में रहे। कई कारणों से वह नहीं जा पाए। अब लॉकडाउन खुल गया है। यातायात के साधन भी चल गए हैं। बावजूद इसके छात्र घर नहीं जाना चाहते। पीयू प्रशासन ने इसको लेकर छात्रों से भी कहा, लेकिन वह नहीं माने। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन ने अब इन छात्रों से तीन माह का हॉस्टल किराया लेने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मेस आदि का बकाया भी वसूला जाएगा। कुछ हॉस्टल के वार्डनों ने छात्रों से किराया मांगा तो उन्होंने पहले इसका विरोध दर्ज कराया और बाद में चुप हो गए। वार्डनों ने साफ कहा है कि पीयू को किराया तो देना होगा। सूत्रों का कहना है कि पीयू का खजाना खाली है। वेतन के लिए पैसे की जरूरत होगी। ऐसे में छात्रों से किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed