{"_id":"619d1f85900a5a3c0336bba6","slug":"pu-will-be-filed-answer-in-the-high-court-on-senate-elections-on-8-decmber-2021-chandigarh-news-pkl4339036160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेट चुनाव पर पीयू आठ दिसंबर को हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनेट चुनाव पर पीयू आठ दिसंबर को हाईकोर्ट में दाखिल करेगी जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय को हाईकोर्ट में आठ दिसंबर को जवाब देना है। सीनेट चुनाव को लेकर याचिका पहले दायर की गई थी, जिस पर लगातार जवाब मांगा जा रहा है। पीयू ने सीनेट चुनाव की प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश पर पूरी कर दी। अब बारी चुने गए सदस्यों की अधिसूचना जारी करने की है। यह कार्य भी पीयू को ही करवाना है ताकि सीनेट अपना कार्य करने लगे।
पीयू सीनेट चुनाव एक साल से लंबित चल रहा था। यह प्रकरण हाईकोर्ट पहुंचा और लगातार इस पर सुनवाई होती रही। पीयू की लेटलतीफी के कारण अधिकारियों को फटकार भी लगी। उसके बाद चुनाव की तिथियां तय हुईं और एक माह पहले चुनाव करवाए गए। सीनेट के मनोनीत सदस्यों की सूची आ गई पर चुने गए सदस्यों की अधिसूचना नहीं हो पाई। हालांकि पीयू ने यह प्रस्ताव चांसलर कार्यालय भेज दिया है।
सूत्रों का कहना है कि अधिसूचना में देरी कुछ अन्य याचिकाओं के कारण ही हो रही है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि आठ दिसंबर से पहले अधिसूचना हो सकती है। साथ ही दिसंबर में पहली बैठक भी आयोजित की जा सकती है।