फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU VC was surrounded by students, the security personnel lost their sweat, first made them sit on a motorcycle, then took them home by car.

पीयू वीसी को छात्रों ने घेरा, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने, पहले मोटरसाइकिल पर बैठाया, फिर गाड़ी से घर पहुंचाया

Thu, 02 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
PU VC was surrounded by students, the security personnel lost their sweat, first made them sit on a motorcycle, then took them home by car.
चंडीगढ़। पीयू सीनेट के संकाय वर्ग चुनाव के लिए वोट डालने जा रहे वीसी प्रोफेसर राजुकमार को छात्रों ने मतदान स्थल के बाहर घेर लिया। कई मिनट छात्रों के बीच घिरे रहे वीसी अपना बचाव करते रहे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। बमुश्किल उन्हें पहले मोटरसाइकिल पर बैठाया गया। इसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी से घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए पीयू नहीं खोलने और स्नातक वर्ग के चुनाव न कराने से नाखुश कई छात्र संगठन 19 दिन से वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कोई उनकी मांग पर कोई गौर नहीं कर रहा है। इसी बात से ये छात्र आक्रोशित थे। उन्होंने पहले वीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया, जब उनकी नहीं सुनी गई तो उन्होंने मंगलवार को एडमिन ब्लॉक के बाहर डेरा डाल लिया। बुधवार को भी उन्होंने एडमिन ब्लॉक का गेट बंद रखा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ही छात्रों को पता लगा कि वीसी सीनेट चुनाव के लिए लॉ ऑडिटोरियम में वोट डालने जा रहे हैं तो छात्र संगठनों के पदाधिकारी भी वहां धमके और वीसी को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। वीसी काफी देर तक छात्रों के बीच घिरे रहे और सुरक्षाकर्मी बचाव में जुटे थे। इसी दौरान वहां मोटरसाइकिल लाई गई और सुरक्षाकर्मी ने वीसी को उस पर बैठाया, लेकिन छात्रों ने उन्हें नहीं जाने दिया। कुछ समय तक वहीं पर खड़ी वीसी की गाड़ी में उन्हें बैठाया गया और फिर उन्हें सुरक्षित ले जाया गया।
विज्ञापन

इनसेट
लोग बोले- वीसी की सुरक्षा में हुई चूक
कुछ लोगों का कहना है कि वीसी की सुरक्षा में चूक हुई। इस दौरान कुछ भी हादसा हो सकता था। कुछ शिक्षकों का कहना है कि पीयू के जिम्मेदार सुरक्षा अधिकारियों को पहले से सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ ही सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद थे। इस चूक पर सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि छात्रों का मकसद नुकसान पहुंचाने का नहीं था, वह अपनी मांगें पूरी करवाना चाह रहे थे। छात्रों का मकसद था कि पीयू जल्द से जल्द खोला जाए और पीयू सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव की तिथि घोषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed