फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU VC resolved to uphold the values ??and principles of the Constitution

पीयू वीसी ने लिया संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प

Sat, 27 Nov 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
PU VC resolved to uphold the values ??and principles of the Constitution
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में शनिवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वीसी प्रो. राजकुमार ने संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शनंस प्रो. वीआर सिंह, डीन रिसर्च प्रो. एसके तोमर, वीसी के सचिव प्रो. मीना शर्मा, डीएसडब्ल्यू वुमन प्रो. मीना शर्मा, एसोसिएट डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार, डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. दीप्ती गुप्ता, डीन एलुमनी रिलेशंस प्रो अनुपमा शर्मा, प्रो. सुखबीर, प्रो. सिमरित काहलों के साथ वीसी दफ्तर का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सीए विक्रम नय्यर और परीक्षा नियंत्रक डॉ. जगत भूषण की उपस्थिति में प्रशासनिक ब्लॉक के सभी डीआर, एआर और कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की शपथ ली गई। इसके अलावा पीयू के सभी विभागों शिक्षा, राजनिति विज्ञान, भूगोल, यूएसओल, जैव रसायन, सामुदायिक शिक्षा, लोक प्रशासन, कंप्यूटर केंद्र, यूआईएचटीएम, रसायन विभाग, खेल, वीवीबीआईएस और आईएस व होशियारपुर आदि में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने संविधान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवकों को बताया संविधान का महत्व
पीयू एनएसएस ने यूआईएलएस के सहयोग से संविधान दिवस पर प्रस्तावना शपथ समारोह का आयोजन करवाया। इसमें 160 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। पीयू के यूआईएलएस के निदेशक प्रो. राजिंदर कौर ने स्वयंसेवकों को भारत के संविधान के मूल सार, इसे कैसे बनाया गया और संविधान के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत करवाया। एनएसएस ने यूआईएएमएस, यूआईईटी और सेंटर फॉर मेडिकल फिजिक्स के सहयोग से संविधान दिवस पर वेबिनार का भी आयोजन किया। इसमें 178 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed