फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU to honor former ISRO chief Krishnaswami Kasturirangan with Doctor of Science degree

Chandigarh News: इसरो के पूर्व प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को डॉक्टर ऑफ साइंस डिग्री से सम्मानित करेगी पीयू

Thu, 22 Feb 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
PU to honor former ISRO chief Krishnaswami Kasturirangan with Doctor of Science degree
चंडीगढ़। 7 मार्च को होने वाले 71वें दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि डिग्री और पंजाब यूनिवर्सिटी रत्न पुरस्कार प्रदान करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर विचार करने के लिए बुधवार को पीयू सीनेट की विशेष बैठक का आयोजन हुआ। सीनेट ने समारोह में दिए जाने वाले मानद उपाधि और पीयू रत्न पुरस्कारों के नामों पर अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

वर्ष 1994 से 2003 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख रहे कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर बलराम भार्गव को भी यही सम्मान मिलेगा। वहीं, अटल इनोवेशन मिशन के पूर्व कार्यक्रम निदेशक प्रोफेसर उन्नत पी पंडित को डॉक्टर ऑफ लॉ की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। वीसी द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने 16 फरवरी को इन नामों की सिफारिश की थी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के पूर्व अध्यक्ष डॉ जेके बजाज को ज्ञान रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा बहादुर सिंह चौहान को खेल रत्न, मशहूर लेखर निंदर घुइआनाबी को साहित्य रत्न और सॉफ्टवेयर इंजीनियर, इंटरनेट उद्यमी और भारत के बड़े ई-कॉमर्स औद्योगिक संस्था फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल को उद्योग रत्न से पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed