फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU: Target set to raise funds of Rs 100 crore through old student conference

पीयू : पुरातन छात्र सम्मेलन के जरिए रखा 100 करोड़ का फंड जुटाने का लक्ष्य

Thu, 21 Dec 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
PU: Target set to raise funds of Rs 100 crore through old student conference
चंडीगढ़। बजट की समस्या से जूझ रहे पंजाब विश्वविद्यालय ने चौथी ग्लोबल पूर्व छात्र सम्मेलन के जरिए 100 करोड़ का फंड एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। संशोधित वेतनमान और विभिन्न विकास कार्यों के लिए पीयू फंड की कमी का सामना कर रही है। पीयू सम्मेलन के जरिए पूर्व विद्यार्थियों से कैंपस में विकास कार्यों के लिए सहयोग की अपील करेगी।
विज्ञापन


पीयू में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कुलपति प्रो. रेणु विग ने बताया कि पूर्व छात्र सम्मेलन से मिलने वाले फंड से वह समग्र निधि (कॉर्पस फंड) की स्थापना करेंगे। इससे पीयू की आय में स्थिरता आएगी। दरअसल पंजाब सरकार की ओर से निर्धारित अनुदान राशि नहीं दी जा रही है, जिससे पीयू बजट की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन

पीयू को 60 प्रतिशत अनुदान केंद्र और 40 प्रतिशत अनुदान पंजाब सरकार से मिलता है लेकिन इसके विपरीत प्रो. रेणु ने बताया पंजाब 40 में से केवल 10 प्रतिशत अनुदान की राशि दे रहा है। पीयू को 90 प्रतिशत अनुदान केंद्र और 10 प्रतिशत पंजाब सरकार दे रही है। इसके अलावा पीयू के खुद के भी राजस्व के स्रोत है। अक्तूबर माह में बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक के मिनट्स के अनुसार पंजाब सरकार के पिछले वर्षों की 450 करोड़ अनुदान राशि बकाया रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित वेतनमान लागू होने से बढ़ा खर्च
जनवरी 2023 में संशोधित वेतनमान लागू होने से पीयू के वेतन, पेंशन और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ के कारण खर्च बढ़ा है। इसपर पीयू ने केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को वार्षिक वेतन अनुदान में बढ़ोतरी करने की मांग की थी। पंजाब ने अनुदान राशि बढ़ाने पर सहमति जताई लेकिन इस शर्त के साथ कि पहले केंद्र वार्षिक अनुदान राशि बढ़ाए। 2023-24 में पीयू का अनुमानित बजट 752.23 करोड़ है। सत्र 2022-23 में पीयू का बजट 635.72 करोड़ रहा। कुल बजट में से 80 प्रतिशत खर्च 1378 शिक्षण कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों के वेतनमान पर होता है। पीयू पूर्व विद्यार्थियों से हॉस्टल बनाने, विरासत इमारतों के संरक्षण और सोलर प्लांट के लिए फंड की अपील कर रही है। इसके अलावा उनसे सीएसआर के तहत सहयोग के लिए भी कहा है। पीयू एलुमनी एसोसिएशन पर इन चार प्रोजेक्ट पर फंडिंग के लिए जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article