फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU students will have to take the exam under camera surveillance

नकल पर रोक : पीयू के छात्रों को कैमरे की निगरानी में देनी होगी परीक्षा

Sat, 05 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
PU students will have to take the exam under camera surveillance
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों को कैमरे की निगरानी में परीक्षा देनी होगी। पीयू के विभाग जो व्यवस्था बना रहे हैं, उसको अधिकारी सही मान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छात्रों में इसको लेकर आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। वह कभी भी उग्र प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना के कारण पीयू ने ऑनलाइन परीक्षा शुरू की थी, लेकिन परीक्षा में नकल रोकने के कोई बंदोबस्त नहीं हो पाए। कई विशेषज्ञों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि नकल रोकने के प्रबंध होने चाहिए। इसके बाद पीयू ने एक और परीक्षा आयोजित की, उसमें भी नकल रोकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। दो बार ऐसा किया गया, लेकिन अब पीयू तीसरी बार ऐसा नहीं करना चाहती। पीयू ने कंप्यूटर इंजीनियरों के सामने मिलकर सिस्टम तैयार किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है कि जब भी वह परीक्षा देंगे तो अपना कैमरा ऑन रखेंगे। जैसे ही कैमरा ऑफ हुआ या छात्र कैमरे के सामने से हटे तो समझा जाएगा कि छात्र ने नकल की होगी। विभाग भी अपनी आंतरिक व मध्यावधि परीक्षाएं इसके लिए जरिए लेने की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों ने इसका विरोध तेज कर दिया है। कुछ छात्रों ने तो यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा का बहिष्कार भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed