फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate Elections.. Neeru Malik took maximum 216 votes in Staff Category

पीयू सीनेट चुनाव.. स्टाफ कैटेगरी में नीरू मलिक ने लिए सबसे अधिक 216 वोट

Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
PU Senate Elections.. Neeru Malik took maximum 216 votes in Staff Category
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पहले सीनेट चुनाव में टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज कांस्टीट्यूएंसी के वोट की गणना की गई। इसमें स्टाफ कैटेगरी के तीन पदों पर नीरू मलिक, गुरमीत सिंह और सुरेश मलिक विजेता बने। विजेताओं में गुरमीत सिंह और नीरू मलिक पिछली सीनेट में भी मौजूद थे और इस बार फिर से शिक्षकों ने उन्हें अपना विश्वास मत दिया है। वहीं सुरेश मलिक पहली बार चुनाव लड़कर जीते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रिंसिपल कैटेगरी के वोटों की गणना हो गई है, लेकिन विजेताओं की घोषणा शायद शुक्रवार को की जाए, क्योंकि एक प्रिंसिपल की मंजूरी वोटर लिस्ट बनने के बाद की गई, उनका नाम पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर वोटर लिस्ट में जोड़ा गया। इनकी वोट डाली गई, लेकिन वोट बंद लिफाफे में ही वीरवार को हाईकोर्ट में सौंप दी गई।
विज्ञापन

सीनेट के पहले चुनाव में चंडीगढ़ की देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन की अस्सिटेंट प्रोफेसर नीरू मलिक ने सबसे अधिक 216 वोट लेकर जीत हासिल की। अन्य दो विजेताओं में मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन, लुधियाना के अस्सिटेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह को 150 वोट और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 के नेत्र विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर डॉ. सुरेश को 138 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल कैटेगरी से डॉ. सविता बंसल बनेगी विजेता
प्रिंसिपल कैटेगरी की दौड़ में खालसा कॉलेज श्री मुक्तसर साहिब के डॉ. त्रिलोक बंधू, गुरु रामदास कॉलेज, जलालाबाद के डॉ. सरबजीत कौर, सेंट सहारा कॉलेज श्री मुक्तसर साहिब के डॉ. संदीप कटारिया, गुरु नानक कॉलेज गोपालपुर के डॉ. नीतू ओहरी हांडा शामिल है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-19 स्थित ब्रह्माश्री योगा कॉलेज की डॉ. सविता बंसल विजेता रहेगी, क्योंकि इनके प्रतिद्वंदी का नामांकन रद्द हो गया था।

डॉ. सुरेश ने पहली बार लड़ा चुनाव और बने विजेता
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 के नेत्र विभाग विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार ने इस वर्ष पहली बार ही सीनेट का चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। डॉ. सुरेश को 138 वोट मिले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें अधिकतम वोट जीएमएचएस-32 से मिले, 32 मेडिकल कॉलेज के 110 वोट हैं। इसकेअलावा सीसीईटी-26, आर्ट्स कॉलेज-10 और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन की वोट का भी लाभ मिला है। डॉ. सुरेश ने बताया कि सीनेट में आने के बाद अब उनका उद्देश्य मेडिकल कॉलेज के परीक्षा संबंधी मुद्दे, होम्योपैथिक कॉलेज, सीसीईटी इत्यादि की समस्याओं को हल करवाना रहेगा। इसके साथ ही अब सीनेट में होंगे तो विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed